एक फ्रेम में मुकेश अंबानी, सुंदर पिचाई और रवि शास्त्री, अटकलें शुरू
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री इन दिनों इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट 2022 में कमेंट्री कर रहे हैं। वे अपनी कमेंट्री से क्रिकेट के गलियारों में चर्चा बटोर रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय कोच की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है, जिसमें वे रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी और अल्फाबेट इंक के सीईओ सुंदर पिचाई के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
शास्त्री ने लॉर्ड्स के मैदान से ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, दो लोगों की शानदार कंपनी में मुकेश अंबानी और सुंदर पिचाई के साथ। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद कयासों का दौर शुरू हो चुका है। कहा जा रहा है कि मुकेश अंबानी और सुंदर पिचाई स्पोर्ट्स सेक्टर में निवेश कर सकते हैं।
In the august company of two people who love their cricket @HomeOfCricket – Mr Mukesh Ambani and Mr @sundarpichai at @thehundred @SkyCricket pic.twitter.com/JYnkGlMd8W
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) August 9, 2022
कौन है ये बच्चा
इस तस्वीर में एक बच्चा भी नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने सवाल उठाया है कि ‘यह बच्चा कौन है?’ एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘चौथे व्यक्ति की किसी को चिंता क्यों नहीं है?!!’ एक अन्य यूजर ने भी ऐसा ही सवाल पूछा, ‘मुकेश अंबानी के बगल में खड़ा वह लड़का कौन है? बिना ज्यादा सस्पेंस रखे एक यूजर ने जवाब दिया कि यह सुंदर पिचाई के बेटे किरण पिचाई हो सकते हैं।
इस मैच में शामिल हुए थे
पिचाई और अंबानी लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में लंदन स्पिरिट और मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के बीच मैच में शामिल हुए थे। द हंड्रेड एक पेशेवर फ्रैंचाइज़ी 100-बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसमें इंग्लैंड और वेल्स के प्रमुख शहरों में स्थित आठ पुरुष और आठ महिला टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा चलाया जाता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: