---विज्ञापन---

Christmas 2022: Rohit Sharma बने सांता क्लॉज, बेटी के साथ दिखे MS Dhoni, यहां देखें क्रिकेटर्स ने कैसे मनाया क्रिसमस

Christmas 2022: देश और दुनिया भर में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है। ये पूरे विश्व में सबसे पसंदीदा फेस्टिवल में से एक है और इसे भारत में भी धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस के समय जहां एक तरफ भारत के कई क्रिकेटर्स बांग्लादेश में हैं वहीं उनकी पत्नियां घर […]

Christmas 2022: देश और दुनिया भर में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है। ये पूरे विश्व में सबसे पसंदीदा फेस्टिवल में से एक है और इसे भारत में भी धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस के समय जहां एक तरफ भारत के कई क्रिकेटर्स बांग्लादेश में हैं वहीं उनकी पत्नियां घर पर हैं और क्रिस्मस सेलीब्रेट कर रही हैं। इसके अलावा जो प्लेयर्स इस सीरीज में शामिल नहीं हैं वे भी अपनों के साथ इस त्यौहार का आनंद ले रहे हैं।

बेटी के लिए सांता क्लॉज बने रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल चोट के चलते टीम से बाहर हैं और अपने परिवार के साथ मुंबई में है। ऐसे में इस त्यौहार पर वे अपनी बेटी के लिए सेंटा क्लॉज बने और उसे सरप्राइज किया। जिसका वीडियो उनकी पत्नी रितिका सजदेव ने शेयर किया है। इसमें रोहित गिफ्ट को पैक करते नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए IND vs BAN: ‘हमने कुछ गलतियां’…मुश्किल से मिली जीत के बाद कप्तान KL राहुल क्या बोले…?

---विज्ञापन---

धोनी ने दुबई में परिवार के साथ मनाया क्रिस्मस

एमएस धोनी इस समय दुबई में हैं। उनकी पत्नी साक्षी ने एक रेस्टोरेंट की वीडियो शेयर की थी, जो आईपीएल ऑक्शन वाले दिन की थी। उस वीडियो में धोनी और साक्षी नजर आ रहे थे (वीडियो यहाँ दिया गया है)। उसके बाद उन्होंने कल अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए क्रिसमस की शुभकामनाऐं दी। साक्षी ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमे घर को क्रिसमस पार्टी के लिए सजाया हुआ है।

https://www.instagram.com/reel/Cmi8SsJpoYb/?utm_source=ig_embed&ig_rid=bd41b71b-d37a-4cbd-b633-becdaead7de4

---विज्ञापन---
sakshi dhoni instagram story

sakshi dhoni instagram story

Sachin Tendulkar ने गरीब बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस

एक तरफ जहां सभी क्रिकेटर्स ने अपने परिवार के साथ इसे मनाया। वहीं सचिन तेंदुलकर एक अनाथालय गए और वहां पर बच्चों को सरप्राइज दिया। उन्होंने वहां पर केरम भी खेला और खूब मस्ती भी की।

और पढ़िएIPL 2023: 16 करोड़ में बिके Nicholas Pooran तो क्रिस गेल ने वापस मांगे पैसे…देखें VIDEO

---विज्ञापन---

संजू सैमसन समेत अन्य क्रिकेटर्स ने कुछ इस अंदाज में मनाया क्रिसमस

इसके अलावा भारतीय टीम के धुरंधर खिलाड़ी संजू सैमसन ने भी अपनी पत्नी के साथ एक सुंदर फोटो शेयर की है जिसमें वे क्रिस्मस ट्री के पास बैठे हुए हैं। संजू के अलावा सुरैश रैना ने भी अपनी पत्नी के साथ एक खुबसूरत फोटो शेयर की है। वहीं मोहम्मद शमी क्रिस्मस पर अकेले हैं और उन्होंने ट्री के साथ फोटो डाली है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 25, 2022 03:10 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola