नई दिल्ली: आजादी के अमृत महोत्सव में पूरा देश रंगा हुआ है। हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो चुकी है। पूरे देश में उत्साह का माहौल है। हर कोई अपने घर पर तिरंगा लगा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी डीपी में तिरंगा का झंडा लगा रहे हैं। भारत के पूर्व कप्तान धोनी ने भी अपनी डीपी बदल ली है।

धोनी ने अपनी डिस्पले पिक्चर पर तिरंगा लगाया है। उन्होंने अपनी इस्टाग्राम DP को बदला है। नई तस्वीर में भारतीय ध्वज दिखाई दे रहा है जिसमें लिखा है ‘भाग्य है मेरा, मैं एक भारतीय हूं’।

विज्ञापन

एमएस धोनी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन इस अवसर उन्होंने अपनी DP चेंज कर दी है। धोनी हमेशा से ही तिरंगा का बहुत सम्मान करते आए हैं। वह अपने हेलमेट पर भी तिरंगा नहीं लगाते थे।

धोनी के इंस्टाग्राम पर 39 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स

विज्ञापन

धोनी के इंस्टाग्राम पर 39 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, वहीं धोनी सिर्फ चार ही लोगों को फॉलों करते हैं। धोनी पत्नी साक्षी के अलावा बेटी जीवा और अमिताभ बच्चन को फॉलो करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीते। उनके नाम टेस्ट, वनडे और टी20 में कुल मिलाकर 17,266 रन दर्ज हैं।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ