---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

LPL 2023: बाबर आजम ने लंका प्रीमियर लीग में ठोका पहला चौका, दंग रह गए परेरा, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम श्रीलंका की टी-20 लीग में खेलने उतरे हैं। रविवार को जाफना किंग्स और कोलंबो स्टार्स के बीच खेले गए मुकाबले में बाबर आजम ने अपना खाता खोला। उन्होंने कोलंबो स्टार्स की ओर से खेलते हुए विपक्षी टीम जाफना किंग्स के कप्तान थिसारा परेरा की गेंद पर ऐसा चौका […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम श्रीलंका की टी-20 लीग में खेलने उतरे हैं। रविवार को जाफना किंग्स और कोलंबो स्टार्स के बीच खेले गए मुकाबले में बाबर आजम ने अपना खाता खोला। उन्होंने कोलंबो स्टार्स की ओर से खेलते हुए विपक्षी टीम जाफना किंग्स के कप्तान थिसारा परेरा की गेंद पर ऐसा चौका ठोका कि गेंदबाज का मुंह बन गया।

चौथे ओवर में दिखा नजारा 

ये नजारा चौथे ओवर में देखने को मिला। परेरा ने तीसरी गेंद डाली तो ये बॉल टप्पा पड़कर बाबर की लेंथ तक चली गई। बाबर ने इस हाइट का फायदा उठाया और एक पैर आगे बढ़ाकर डीप स्क्वेयर लेग की ओर पुल शॉट लगाकर करारा चौका ठोक डाला। ये नजारा देख कप्तान और गेंदबाज थिसारा परेरा दंग रह गए। वे खुद को कोसते हुए नजर आए।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

https://twitter.com/SaadIrfan258/status/1685667905638465536

दूसरी ही गेंद पर चटका डाला विकेट 

हालांकि इसके ठीक एक गेंद बाद परेरा ने शानदार वापसी की और बाबर को लेंथ बॉल पर बोल्ड मार दिया। बाबर ने पिछली गेंद की तरह इसे पुल करने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल गिल्लियां बिखेरते हुए बाहर निकल गई। इस तरह बाबर पहले मैच में 8 गेंद खेलकर 7 रन ही बना सके। जिसमें एक चौका शामिल रहा। इससे पहले श्रीलंका में बाबर आजम को लेकर खासा क्रेज देखने को मिला। जब वे बाउंड्री के पास फील्डिंग करने पहुंचे तो फैंस बाबर-बाबर चिल्लाने लगे। पाकिस्तान के कप्तान ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

First published on: Jul 30, 2023 11:04 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola