---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2023: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर बरसे करोड़ों रुपए…देखिए 10 सबसे महंगे प्लयेर

IPL 2023: आईपीएल ऑक्शन 13 दिसंबर को हो गया है। इस ऑक्शन में युवा खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई, हालांकि कुछ उम्रदराज खिलाड़ी भी बिके हैं। इस बार इंग्लैंड के सैम कुरेन सबसे महंगे प्लेयर बने। उन्हें 18.5 करोड़ रुपए में खरीदा है। वहीं भारतीय खिलाड़ियों को भी तगड़े पैसे मिले हैं। हम आपके […]

IPL 2023: आईपीएल ऑक्शन 13 दिसंबर को हो गया है। इस ऑक्शन में युवा खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई, हालांकि कुछ उम्रदराज खिलाड़ी भी बिके हैं। इस बार इंग्लैंड के सैम कुरेन सबसे महंगे प्लेयर बने। उन्हें 18.5 करोड़ रुपए में खरीदा है। वहीं भारतीय खिलाड़ियों को भी तगड़े पैसे मिले हैं।

हम आपके लिए टॉप 10 महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं, इनमें वो 3 भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन पर सबसे ज्यादा पैसा बरसा है।

---विज्ञापन---

इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर बरसे करोड़ों रुपए

1. मयंक अग्रवाल 8.25 करोड़ में बिके

मयंक अग्रवाल सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे. मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रूपए में खरीदा है।

और पढ़िएChristmas 2022: Rohit Sharma बने सांता क्लॉज, बेटी के साथ दिखे MS Dhoni, यहां देखें क्रिकेटर्स ने कैसे मनाया क्रिसमस

---विज्ञापन---

2. शिवम मावी 6 करोड़ में बिके

आईपीएल 2023 के लिए शिवम मावी 6 करोड़ में बिके हैं। उनकी
बेस प्राइस 40 लाख रुपए थी। मावी को पिछली बार 7.25 करोड़ में KKR ने खरीदा था।

3. मुकेश कुमार को मिले 5.50 करोड़ रुपये

तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 5.50 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। मुकेश कुमार का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था यानी की उन्हें 27 गुणा ज्यादा रकम मिली है।

---विज्ञापन---

आईपीएल 2023 ऑक्शन के सबसे महंगे प्लेयर्स

सैम कुरेन- 18.50 करोड़ रुपये (पंजाब किंग्स)
कैमरन ग्रीन- 17.50 करोड़ रुपये (मुंबई इंडियंस)
बेन स्टोक्स – 16.25 करोड़ रुपये (चेन्नई सुपर किंग्स)
निकोलस पूरन – 16 करोड़ रुपये (लखनऊ सुपरजाएंट्स)
हैरी ब्रुक – 13.25 करोड़ रुपये (सनराइजर्स हैदराबाद)
मयंक अग्रवाल- 8.25 करोड़ रुपये (सनराइजर्स हैदराबाद)
शिवम मावी- 6 करोड़ रुपये (गुजरात टाइटन्स)
जेसन होल्डर- 5.75 करोड़ रुपये (राजस्थान रॉयल्स)
मुकेश कुमार- 5.50 करोड़ रुपये (दिल्ली कैपिटल्स)
हेनरिच क्लासेन- 5.25 करोड़ रुपये (सनराइजर्स हैदराबाद)

और पढ़िए IPL 2023: 16 करोड़ में बिके Nicholas Pooran तो क्रिस गेल ने वापस मांगे पैसे…देखें VIDEO

---विज्ञापन---

कुल 80 खिलाड़ी बिके, 51 भारतीय शामिल

दरअसल, आईपीएल 2023 की नीलामी में कुल 80 खिलाड़ी बिके हैं। इन सभी खिलाड़ियों पर करीब 167 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, वहीं इस नीलामी के जरिए 29 विदेशी खिलाड़ी भी बिके, जबकि 51 भारतीय खिलाड़ी को खरीदा गया।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Dec 25, 2022 03:26 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola