Asian Games 2026: बिना मैच खेले सेमीफाइनल में पहुंची बांग्लादेश, चीन का टूटा सपना

एशियन गेम्स 2026 में वुमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई है. बांग्लादेश की टीम को पहले ही बड़ी सफलता मिल गई है. टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. आइए आपको बताते हैं कि बांग्लादेश ने किस नियम के तहत सेमीफाइनल में एंट्री की.

Asian Games 2026

बांग्लादेश टीम को मिली सफलता (Image: Instagram/Bangladesh cricket women)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 पर सभी की निगाहें टिकी हैं. भारतीय दल से इस बार खूब पदकों की उम्मीद की जा रही है. एशियन गेम्स में वुमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है. टीमें इसके लिए तैयार हैं. सभी ने खिलाड़ियों का चयन भी कर लिया है. बांग्लादेश की टीम को पहले ही बड़ी सफलता मिल गई है. टीम बिना खेले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई है. 17 सितंबर को क्वार्टरफाइनल में बांग्लादेश और चीन के बीच मुकाबला तय किया गया था. खराब मौसम के चलते मुकाबला शुरू ही नहीं हो पाया. इस वजह से बांग्लादेश की सेमीफाइनल में एंट्री हो गई.

विज्ञापन

क्या कहता है नियम?

बांग्लादेश और चीन के बीच मैच का टॉस ही नहीं हो पाया. एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के लिए एक बड़ा नियम बनाया गया है. अगर कोई नॉकआउट मुकाबला बारिश या किसी अन्य वजह से पूरा नहीं हो पाता है तो रैंकिंग में बेहतर टीम को आगे जाने का मौका मिल जाएगा. बांग्लादेश की आईसीसी रैंकिंग और टूर्नामेंट की सीडिंग चीन से ज्यादा है. चीन रैंकिंग में 36वें नंबर पर है. इस तरह बिना खेले ही चीन का सफर एशियन गेम्स में खत्म हो गया और बांग्लादेश टीम ने अगले राउंड में जगह बना ली. बांग्लादेश को अगर सेमीफाइनल में जीत मिलती है तो फिर फाइनल में गोल्ड जीतने का चांस होगा. वहीं सेमीफाइनल में हार मिलती है तो ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए मैच मिल जाएगा.

विज्ञापन

निगार सुल्ताना ने छोड़ी कप्तानी

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका भी लगा है. निकार सुल्ताना ने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है. वो एशियन गेम्स के बाद टी20 की कप्तान नहीं होंगी. वो अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर फोकस करना चाहती हैं. उन्होंने बोर्ड को ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दी. हालांकि वनडे में वो कप्तानी जारी रखेंगी. सुल्ताना 2022 में टी20 टीम की कप्तान बनी थीं. उन्होंने अभी तक बांग्लादेश के लिए 80 टी20 मैचों में कप्तानी की है. सुल्ताना एशियन गेम्स में अच्छा परफॉर्म कर टीम को सफलता दिलाना चाहेंगी.

विज्ञापन

भारत का कब होगा मैच?

एशियन गेम्स में भारतीय वुमेंस टीम भी कम्पीट करेगी. भारत का 18 सितंबर को क्वार्टरफाइनल मैच जापान के साथ होगा. टीम इंडिया काफी मजबूत है. हाल ही में टीम ने एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को हराया था. पूरे एशिया कप में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला. सभी मुकाबलों में भारत ने एकतरफा जीत हासिल की. भारतीय टीम की नजरें अब एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर होंगी.

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट में हड़कंप, कप्तान ने अचानक दिया इस्तीफा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ