9 चौके और 8 छक्के… पाकिस्तानी ऑलराउंडर माज सदाकत ने CPL में तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास, तोड़ा हेटमायर का महारिकॉर्ड

CPL 2026: कैरेबियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में पाकिस्तान के ऑलराउंडर माज सदाकत ने तूफानी शतक जड़कर जमैका किंग्समेन को 9 विकेट से धमाकेदार जीत दिलाई. इस जीत के साथ ही जमैका की टीम क्वालीफायर-2 में पहुंच गई है.

Maaz Sadaqat

पाकिस्तान के माज सदाकत ने CPL 2026 के एलिमिनेटर में खेली 112 रनों की शतकीय पारी (PIC Credit -AI)

CPL 2026, Maaz Sadaqat: वेस्टइंडीज में खेली जा रही कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में पाकिस्तान के ऑलराउंडर माज सदाकत ने बल्ले से तहलका मचा दिया. जमैका किंग्समेन की ओर से खेल रहे सदाकत ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर में तूफानी शतक जड़कर न सिर्फ अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाई, बल्कि टूर्नामेंट से बाहर होने से भी बचा लिया.

विज्ञापन

जमैका की टीम ने एलिमिनेटर मुकाबले में बारबाडोस को 9 विकेट से हरारक क्वालीफायर-2 में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं, सदाकत ने CPL में शतक जड़कर नया इतिहास भी रच दिया है. इस मामले में उन्होंने शिमरोन हेटमायर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

विज्ञापन

माज सदाकत के शतक के दम पर जमैका ने दर्ज की धमाकेदार जीत

CPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 रनों का स्कोर खड़ा किया. बारबाडोस की ओर से क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 71 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान क्रिस ग्रीन ने नाबाद 57 रन बनाए. वहीं, जवाब में उतरी जमैका किंग्समेन टीम को माज सदाकत ने तूफानी शुरुआत दिलाई और मैदान पर आते ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. सदाकत ने देखते ही देखते सिर्फ 22 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया और अगले 22 गेंदों पर शानदार शतक जड़ दिया.

21 साल के पाकिस्तानी खिलाड़ी ने 49 गेंदों पर 112 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 8 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 228.57 का रहा. उनकी इस तूफानी शतकीय पारी के दम पर जमैका किंग्समेन की टीम ने 14.1 ओवर में ही एक विकेट पर 145 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही जमैका ने क्वालीफायर-2 में अपनी जगह पक्की कर ली. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- भारतीय ODI टीम में वापसी पर भावुक हुए रवींद्र जडेजा, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

माज सदाकत ने CPL में रचा इतिहास

पाकिस्तान के ऑलराउंडर मजा सदाकत ने एलिमिनेटर मुकाबले में शतक जड़कर एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. सदाकत अब CPL इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने सिर्फ 21 साल और 124 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड शिमरोन हेटमायर के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2018 में 21 साल और 235 दिन की उम्र में शतक जड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी. बता दें कि, माज सदाकत यह टी20 करियर का पहला शतक भी है, जो उन्होंने अपने 50वें मैच में लगाया है. इससे पहले वह टी20 में 8 अर्धशतक जड़े थे.

विज्ञापन

CPL में शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज

  • 21 वर्ष 124 दिन – माज सदाकत (2026)
  • 21 वर्ष 235 दिन – शिम्रोन हेटमायर (2018)
  • 21 वर्ष 280 दिन – ग्लेन फिलिप्स (2018)
  • 24 वर्ष 95 दिन – सैम अयूब (2026)
  • 24 वर्ष 294 दिन – ब्रैंडन किंग (2019)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ