IND vs AFG: तीसरे टी20 में रोहित के अनोखे रिकॉर्ड को तोड़ देंगे अभिषेक शर्मा! एक सिक्स मारकर रच सकते हैं इतिहास

भारत ने अफगानिस्तान को पहले दो टी20 मैचों में हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है. टीम इंडिया तीसरा टी20 जीतकर अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करना चाहेगी. खैर इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

Abhishek Sharma

तीसरे टी20 में अभिषेक करेंगे कमाल (Image: Instagram/indiancricketteam)

Abhishek Sharma: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दो टी20 मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अफगान टीम की कमर तोड़ दी है. भारत ने सीरीज जीत ली है और अब तीसरे टी20 में भी अच्छे गेम की उम्मीद है. टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपनी खतरनाक बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता है. उन्होंने तेज शुरुआत टीम को दिलाई है. तीसरे टी20 में भी वो धुआंधार बैटिंग करेंगे. खैर इस बार वो रोहित शर्मा के अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. दूसरे मैच में वो बड़ा कारनामा करने से चूक गए थे.

विज्ञापन

क्या रोहित शर्मा का टूटेगा रिकॉर्ड?

अभिषेक शर्मा तीसरे टी20 में पहले ओवर में एक सिक्स मार देंगे तो फिर वो टी20 में इंटरनेशनल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. अपने शानदार करियर में अभिषेक के पास इस बार इतिहास रचने का मौका होगा. मौजूदा समय में अभिषेक और रोहित दोनों संयुक्त रूप से नंबर-1 की पोजिशन पर हैं. दोनों 12-12 सिक्स जड़ चुके हैं. अभिषेक हमेशा से अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वो गेंदबाजों की लाइन लेंथ बिगाड़ने के लिए माहिर हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने तेजी से बनाए रन

अभिषेक शर्मा ने दोनों टी20 मैचों में तगड़ा प्रदर्शन किया है. पहले मैच में उन्होंने 32 गेंदों में 82 रन ठोके. उन्होंने 7 चौके और 7 सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाई. 256.25 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने बल्लेबाजी कर अफगानिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था. दूसरे टी20 में भी अभिषेक ने 19 गेंदों में 39 रन बनाए थे. अपनी पारी में उन्होंने 2 चौके और 4 सिक्स जड़े. अब उनकी नजरें तीसरे टी20 में आतिशी पारी खेलने पर होंगी.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: बिना मैच खेले सेमीफाइनल में पहुंची बांग्लादेश, चीन का टूटा सपना

विज्ञापन

क्या तीसरे टी20 में खेलेंगे अभिषेक शर्मा?

अभिषेक शर्मा ने फॉर्म में वापसी कर ली है. पिछले मैच में संजू सैमसन ने भी कमबैक किया. तीसरे टी20 में अभिषेक को आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को खिलाया जा सकता है. पहले दो टी20 में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. एशियन गेम्स से पहले सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ मौका मिल सकता है. मैनजमेंट बड़ा फैसला ले सकता है. अभिषेक के लिए पिछले कुछ सीरीज अच्छी नहीं रही थीं. हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ वो अपने पुराने रंंग में दिखे हैं. कहीं ना कहीं मैनेजमेंट को भी अभिषेक की लय में वापसी से खुशी हुई होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ