ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने किया संन्यास का ऐलान, BBL समेत क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को कहा अलविदा

Matthew Wade Retirement: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने घरेलू क्रिकेट से भी संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. मैथ्यू ने अक्टूबर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. अब उन्होंने BBL और घरेलू क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है.

Matthew Wade

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने घरेलू क्रिकेट से भी लिया संन्यास (PIC credit - AI)

Matthew Wade Retirement: दो साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने अब घरेलू क्रिकेट से भी संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. मैथ्यू ने अक्टूबर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. वहीं, गुरुवार, 17 सितंबर को उन्होंने बिग बैश लीग (BBL) समेत पूरे घरेलू क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी. इसी के साथ मैथ्यू का ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में करीब दो दशक का सफर समाप्त हो गया. उन्होंने अपने कोचिंग करियर पर ध्यान देंगे.

विज्ञापन

मैथ्यू वेड ने BBL से लिया संन्यास

2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी मैथ्यू वेड बिग बैश लीग (BBL) में होबार्ट हरिकेंस और तस्मानिया के लिए लिस्ट ए क्रिकेट खेलते रहे. मैथ्यू ने 2011-12 में मेलबर्न स्टार्क के साथ अपने बीबीएल करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने मेलबर्न रेनेगेड्स और फिर होबार्ट हरिकेंस का प्रतिनिधत्व किया. हालांकि, अब मैथ्यू ने BBL के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने बीबीएल में खेले 119 मैचों में 142.35 के स्ट्राइक रेट से 2978 रन बनाए.

विज्ञापन

हरिकेन्स के हेड कोच जेफ वॉन ने वेड की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “वह उन क्रिकेटरों में से एक हैं जिन्हें आप हमेशा अपनी टीम में रखना चाहते हैं. जब भी वह मैदान पर उतरते थे, वह पूरी ताकत से खेलते थे और उनमें मैच का रुख बहुत जल्दी बदलने की क्षमता थी. उनके पास क्रिकेट की शानदार समझ है और वह हमेशा अपना ज्ञान साझा करने और अपने आसपास के खिलाड़ियों को बेहतर बनने के लिए प्रेरित करने को तैयार रहते हैं.”


पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की उड़ाई थी धज्जियां

मैथ्यू वेड की सबसे यादगार पारी यूएई और ओमान में खेले गए 2021 टी20 वर्ल्ड कप में देखने को मिला था. वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में मैथ्यू ने तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाकर पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. उस समय पाकिस्तान को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन वेड ने सेमीफाइनल में धमाकेदार पारी खेलते हुए सबको चौंका दिया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था.

विज्ञापन

मैथ्यू वेड का शानदार क्रिकेट करियर

38 वर्षीय मैथ्यू वेड ने अपने करियर में खेले कुल 287 टी20 मैचों में 26.73 की औसत से 5428 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137.41 का रहा. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए उन्होंने 92 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने 26.13 की औसत से 1202 रन बनाए. इसके अलावा, मैथ्यू ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 36 टेस्ट और 97 वनडे मैच भी खेले हैं, जिसमें उनके नाम क्रमश: 1613 रन और 1867 रन दर्ज हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ