Siddharth Sharma
Read More
IPL 2023, SRH vs RR Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 रविवार शाम को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाएगा। मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम को 7:30 बजे से खेला जाएगा। आईपीएल 2023 में हैदराबाद आखिरी स्थान पर है वहीं राजस्थान की टीम चौथे स्थान पर मौजूद है।
इस मैच में हैदराबाद की कप्तानी एडन मार्करम कर रहे हैं वहीं राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन के हाथों में होगी। मैच में हैदराबाद की टीम केकेआर के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ की रेस में आगे बने रहने के लिए उतरेगी।
राजस्थान को इस सीजन अब तक खेले गए 10 मैचों में 5 में जीत और जबकि इतने ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अभी टीम 10 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। टीम की शुरुआत अच्छी हुई थी लेकिन बाद में वह फिसलती नजर आ ही है।
आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए हैं। उनके खाते में अब तक 442 रन है। उनके नाम एक शतकीय पारी भी है। वहीं गेंदबाजी में चहल और अश्विन की जोड़ी कमाल मचा रही है। अश्विन ने 13 तो चहल ने अब तक 12 विकेट झटक लिए हैं।
हैदराबाद को इस सीजन अब तक खेले गए 9 मैचों में सिर्फ तीन जीत नसीब हुई है जबकि छह मैचों में हार मिली है। हैदराबाद 10 टीमों की तालिका में नौवें स्थान पर है। टीम को आखिरी मैच में केकेआर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन राहुल त्रिपाठी ने बनाए हैं। उन्होंने 9 मैचों में 190 रन बटोरे हैं। इसके अलावा टीम के लिए गेंदबाजी में सबसे ज्यादा विकेट मयंक मार्कंडे ने लिए हैं। जिन्होंने मात्र 7 मैचों में ही 11 सफलताएं अपने नाम की है। इसके अलावा हेनरी क्लासेन भी बेहतरीन लय में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं।
राजस्थान और हैदराबाद के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड में लगभग बराबरी देखने को मिलती है। दोनों के बीच अब तक 17 मैच खेले गए हैं जिसमें से हैदराबाद ने 8 व राजस्थान रॉयल्स ने 9 मैच जीते हैं। दोनों के बीच खेले गए पिछले दो मैचों में राजस्थान ने जीत हासिल की है। ऐसे में वह जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को अधिक मदद मिलती है। यहां पर अब तक कुल 48 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को 33 बार जीत हासिल हुई है। वहीं पहले बैटिंग करने वाली टीम को सिर्फ 17 मुकाबलों में जीत मिली है। पिच हालांकि धीमी है जिसके चलते गेंदबाजों को ज्यादा बढ़त मिलती है।
राजस्थान रॉयल्स – संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड्डीकल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, ट्रेंट बोल्ट, एडम जंपा, युजवेंद्र चहल और संदीप शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद – ऐडन मार्करम (कप्तान), हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, कार्तिक त्यागी और टी नटराजन।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।