---विज्ञापन---

IPL 2023: RCB को बड़ा झटका, मिट्टी उखाड़ दर्द से कराहा तूफानी गेंदबाज

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के तहत रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच भिड़ंत में आरसीबी को बड़ा झटका लग गया। आरसीबी के गेंदबाज रीस टॉपले फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। वे दर्द से बुरी तरह कराहे और उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया। टॉपले ने बॉल […]

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के तहत रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच भिड़ंत में आरसीबी को बड़ा झटका लग गया। आरसीबी के गेंदबाज रीस टॉपले फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। वे दर्द से बुरी तरह कराहे और उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया।

टॉपले ने बॉल को आगे नहीं जाने दिया

ये नजारा आठवें ओवर में देखने को मिला। कर्ण शर्मा ने तिलक वर्मा को गेंद डाली तो उन्होंने इसे थर्ड मैन की ओर मोड़ दिया, लेकिन शॉर्ट पर लगे फील्डर रीस टॉपले ने डाइव लगाते हुए बेहतरीन फील्डिंग की और गेंद को बाउंड्री लाइन तक जाने से रोक लिया। उनके इस एफर्ट में ग्राउंड की मिट्टी तक उखड़ गई, लेकिन उन्होंने बॉल को आगे नहीं जाने दिया। बॉल रोकने के बाद टॉपले बुरी तरह दर्द से कराहने लगे। उन्होंने पैर को ऊपर-नीचे पटकना शुरू कर दिया। इसके बाद तुरंत फीजियो को बुलाया गया और उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। टॉपले अपना कंधा पकड़ते हुए बाहर जाते दिखे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए IPL 2023, RCB vs MI Match 5: कोहली-डु प्लेसिस की ‘विराट’ पारी, बेंगलुरु ने पांच बार की चैंपियन मुंबई को 8 विकेट से हराया

https://twitter.com/saravanaDjoko59/status/1642535245101826049

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

और पढ़िए – MI vs RCB: फाफ डू प्लेसिस का शॉट देख गदगद हुए Virat Kohli, क्रीज पर किया बेहतरीन डांस, देखें वीडियो

बेहतरीन फील्डिंग कर रहे थे टॉपले

आरसीबी के लिए ये न केवल गेंदबाज बल्कि एक बेहतरीन फील्डर के रूप में भी बड़ा झटका साबित होगा। इससे पहले टॉपले ने शानदार फील्डिंग का नजारा दिखाते हुए इसी जगह सूर्यकुमार यादव का चौका रोका था। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 2 ओवर किए और 14 रन देकर 1 विकेट चटकाया। टॉपले ने घातक बल्लेबाज और आईपीएल डेब्यू करने वाले एमआई के बल्लेबाज कैमरून ग्रीन को बोल्ड मार पवेलियन भेजा। कैमरून ने चार गेंदों में 5 रन बनाए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 02, 2023 08:26 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola