IND vs WI: वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट

India vs West Indies ODI Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सितंबर महीने के आखिर में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम भारत का दौरा करेगी. वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कब होगा, इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

Virat Kohli-Rohit Sharma

विराट कोहली और रोहित शर्मा (PIC Credit -ANI)

India vs West Indies ODI Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है. इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम भारत का दौरा करेगी. इस वनडे सीरीज में एक बार फिर टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा एक्शन में नजर आ सकते हैं. 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम होगी. इसी बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कब होगा, इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया ऐलान?

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान 16 सितंबर को हो सकता है. भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर इस दिन बैठक करेंगे और टीम की घोषणा करेंगे. इस सीरीज के लिए टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी जा सकती है. हालांकि, इस वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

इस टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है. चयनकर्ता ऐसे खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं जो पिछले कुछ समय से टीम से बाहर चल रहे हैं. दरअसल, इस वनडे सीरीज के दौरान टीम इंडिया के कई अहम खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 में व्यस्त होंगे और ऐसे में टीम से बाहर चल रहे कई खिलाड़ियों की किस्मत चमक सकती है.

इन खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी

जापान में 17 सितंबर से एशियन गेम्स 2026 का आगाज होगा, जो 3 अक्टूबर तक चलेगा. वहीं, भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेली जानी है. ऐसे में टीम इंडिया के कई खिलाड़ी वनडे सीरीज के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो सकती है. सिराज को जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है.

विज्ञापन

वहीं, टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर भी एशियन गेम्स में व्यस्त होंगे. ऐसे में उनकी जगह केएल राहुल को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. इनके अलावा, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल की भी टीम में वापसी हो सकती है, जो पिछले कुछ समय से वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान टीम से बाहर निकाले जाने के बाद सलमान आगा ने जड़ दिया तिहरा शतक, आलोचकों को दिया करार जवाब

विज्ञापन

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर को होगा. सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में और तीसरा मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होंगे.

  • 27 सितंबर 2026- भारत vs वेस्टइंडीज पहला वनडे मैच
  • 30 सितंबर 2026 – भारत vs वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच
  • 3 अक्टूबर 2026 – भारत vs वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच

ये भी पढ़ें- ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड के खिलाफ सूपड़ा साफ होने के बाद पाकिस्तान को हुआ नुकसान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ