IPL 2023, RCB vs MI Match 5: कोहली-डु प्लेसिस की 'विराट' पारी, बेंगलुरु ने पांच बार की चैंपियन मुंबई को 8 विकेट से हराया

IPL RCB vs MI

IPL RCB vs MI

विज्ञापन

IPL 2023, RCB vs MI Match 5: आईपीएल 2023 के 16वें सीजन में विराट कोहली का बल्ला पहले मैच में जमकर चला। बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पांचवें मैच में डु प्लेसिस और विराट की सलामी जोड़ी ने मुंबई के 172 रन के टारगेट को बौना कर दिया। इन दोनों की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर बेंगलुरु ने पांच बार की चैंपियन मुंबई को अपने पहले मैच में 8 विकेट से हराया। विराट 82 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं कप्तान डु प्लेसिस 73 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 6 छक्के जड़े। विराट कोहली ने 45वां और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 26वां अर्धशतक जमाया।

डु प्लेसिस के आउट होने बाद दिनेश कार्तिक मैदान पर आए और बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने मैदान में रखा और आते ही दो छक्के जड़ दिए। वहीं विराट आज पूरी लय में नजर आये और 16 वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का मारकर टीम को पहली जीत दिलाई।

विज्ञापन

इससे पहले बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने तिलक वर्मा के 84 रन की दमदार पारी की बदौलत 171 रन का टारगेट रखा।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं है। पावरप्ले में ही मुंबई ने अपने तीन धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा, ईशान किशन और ग्रीन का विकेट गंवा दी थी। उसके बाद सूर्यकुमार भी 15 रन बनकर आउट हो गए। लेकिन तिलक आखिर तक क्रीज पर डटे रहे। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर कहा- हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। अभ्यास मैचों में थोड़ी ओस रही है। चार विदेशी खिलाड़ियों में मैं, ब्रेसवेल, मैक्सवेल और टॉपले हैं। यह क्रिकेट खेलने के लिए महान स्टेडियमों में से एक है। हमारा पहला लक्ष्य प्लेऑफ में जगह बनाना है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम एक अच्छी शुरुआत करें, टूर्नामेंट में अभी 14 मैच बाकी हैं।

विज्ञापन

एमआई कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- इस नए नियम के साथ टीमें चेज करने के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। आखिर में आपको जीतने के लिए अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। हम जानते हैं कि हमें यहां पहले बल्लेबाजी करनी होगी। पिच अच्छी दिख रही है, हमें बस सकारात्मक इरादे के साथ उतरना है। विदेशी खिलाड़ी टिम डेविड होंगे। एमआई ने कैमरून ग्रीन का आईपीएल डेब्यू कराया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन):

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन):

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (डब्ल्यू), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ