---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023, RCB vs DC: चिन्नास्वामी का राजा कौन? मैदान में उतरते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास

IPL 2023, RCB vs DC: आईपीएल 2023 में 20वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया है। चिन्नास्वामी स्टेडियम से विराट कोहली का अलग ही लगाव है। इस मैदान पर विराट कोहली की तूती […]

---विज्ञापन---

IPL 2023, RCB vs DC: आईपीएल 2023 में 20वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया है। चिन्नास्वामी स्टेडियम से विराट कोहली का अलग ही लगाव है। इस मैदान पर विराट कोहली की तूती बोलती है। शनिवार को कोहली ने एक औक रिकॉर्ड अपने नाम यहां किया।

चिन्नास्वामी में विराट हुए कोहली

विराट कोहली चिन्नास्वामी में 25000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने ये सारे रन आरसीबी के लिए बनाए हैं। विराट के अलावा कोई भी बल्लेबाज किसी एक मैदान पर 2000 रन नहीं बना पाया है। RCB ने विजय कुमार को डेब्यू कैप दी है। साथ ही टीम में डेविड विली की जगह वनिंदु हसरंगा को मौका मिला है। वहीं, दिल्ली में पॉवेल की जगह मिचेल मार्श की वापसी हुई है।

---विज्ञापन---

RCB का यह चौथा मैच होगा। इस सीजन में बेंगलुरु टीम ने जीत से शुरुआत की थी। उसने अपने पहले मैच में मुंबई को आठ विकेट से हराया था। वहीं उसे दूसरे और तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा था। बेंगलुरु को कोलकाता से 81 रन और लखनऊ से एक विकेट से हार मिली थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

---विज्ञापन---

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, वेन पार्नेल और विजय कुमार।

---विज्ञापन---

दिल्ली कैपिटल्स:
डेविड वार्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, यश धुल, मनीष पांडेय, अक्षर पटेल, अमन खान, ललित यादव, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्या और मुस्तफिजुर रहमान।

First published on: Apr 15, 2023 04:07 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola