Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
PBKS vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुक्रवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला गया। मोहाली में खेले गए इस मैच में चौकों-छक्कों की खूब बरसात हुई। दोनों टीमों के बीच टक्कर देखने को मिली लेकिन अंत में लखनऊ की जीत हुई। इस जीत के बाद टीम के कप्तान केएल राहुल काफी खुश नजर आए। उन्होंने बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की।
पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली जीत के बाद केएल राहुल ने कहा कि ‘यह टी20 चलन के खिलाफ है। उस पर उंगली नहीं उठा सकता। खुशी है कि हमें जीत मिली। अब से हर मैच काफी अहम होगा। आखिरी गेम के बाद हमने ब्रेक लिया था। हम उसके बाद फ्रेश होकर वापस आए। हम स्पष्ट थे कि कैसे बल्लेबाजी करनी है। जब आप ऐसे विकेट देखते हैं तो आप बल्लेबाज के रूप में उत्साहित हो जाते हैं। 250 रन बनाना बताता है कि हमने कैसी बल्लेबाजी की। आप जो उम्मीद कर सकते हैं उससे परिचित हैं। ‘
केएल राहुल ने आगे टीम की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करने वाले निकोलस पूरन, मार्कस स्टोयनिस और काइल मायर्स का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम हमेशा शुरुआत में टोन सेट करने की बात करते हैं। हमारे पास मेयर, स्टोइनिस जैसे लोग थे। बडोनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। हुड्डा भी। थिंक टैंक ज्यादातर सोचता है और मैं यह समझने की कोशिश करता हूं कि वे क्या सोच रहे हैं। और अगर यह हमें सूट करता है, तो हम योजना के साथ आगे बढ़ते हैं।
मोहाली में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 257 रन बनाए थे। टीम के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए थे। उनके अलावा निकोलस पूरन ने 45 और काइल मायर्स ने 54 रनों की शानदार पारी खेली।
258 रन का विशाल लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी PBKS टीम 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी और हार गई।टीम की ओर से अथर्व तायडे ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। LSG की ओर से यश ठाकुर और नवीन उल हक ने 3-3 विकेट लिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।