Siddharth Sharma
Read More
LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार शाम को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला गया। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में हुए मैच में एसएसजी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 रन से जीत हासिल की। सीजन के पहले मैच में ही मिली हार के बाद डेविड वॉर्नर दुखी नजर आए और उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए थे। टीम की ओर से काइल मेयर्स (73) ने सबसे ज्यादा रन बनाए।194 रन का बड़ा लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत करते हुए तेजी से रन बटोरे। पहले विकेट से लिए पृथ्वी शॉ (12) और वार्नर ने 4 ओवर में ही 41 रन बटोर लिए थे। हालांकि बाद में पारी संभल नहीं पाई और टीम हार गई।
वहीं इस हार के बाद डेविड वॉर्नर ने कहा कि ‘ यह थोड़ी चुनौती थी। तेज गेंदबाजों के साथ हमने कुछ शुरुआती गति पकड़ी, उन्होंने पावरप्ले में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। कुछ कैच छूटे और लय वहीं बदल गई, लेकिन आप लखनऊ से कुछ नहीं ले जा सकते। उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। मुझे लगा कि 170 बराबर था लेकिन उन्होंने असाधारण काम किया। इस खेल में मोमेंटम बहुत बड़ी चीज है।’
वॉर्नर ने मार्क वुड की भी तारीफ करते हुए कहा कि -‘ इसे वुड से दूर न करें, वह एक असाधारण गेंदबाज है और उसने आज रात अपनी असली प्रतिभा दिखाई। मुझे लगता है कि इस विकेट पर आप दोनों छोर से दो अलग-अलग सतहों पर खेल रहे हैं। हमने बहुत अच्छी शुरुआत की। हमारे गेंदबाजों ने असाधारण रूप से अच्छी गेंदबाजी की। अच्छी शुरुआत की थी लेकिन मेयर्स को रोकना मुश्किल साबित हो रहा था।
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (सी), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), आयुष बडोनी, मार्क वुड, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई, आवेश खान
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर (c), पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, रिले रोसौव, सरफराज खान (w), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।