---विज्ञापन---

IPL 2023: बाप रे! जडेजा ने गच्चा देकर उड़ा दी Stoinis की गिल्लियां, हैरान रह गया बल्लेबाज, देखें

IPL 2023: आईपीएल का 44वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इकॉना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई की टीम पूरी तरह से हावी हो गई है। स्टार गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने एक कमाल की गेंद से मार्कस स्टोइनिस को क्लीन बोल्ड कर दिया। आउट होने […]

IPL 2023: आईपीएल का 44वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इकॉना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई की टीम पूरी तरह से हावी हो गई है। स्टार गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने एक कमाल की गेंद से मार्कस स्टोइनिस को क्लीन बोल्ड कर दिया। आउट होने के बाद बल्लेबाज हैरान रह गया। उसे यकीन ही नहीं हुआ कि गेंद कैसे से स्टंप में घुस गई।

4 गेंद खेलकर आउट हो गए स्टोइनिस

मार्कस स्टोइनिस पांचवे नंबर पर बैटिंग करने आए थे। उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका लगाया था। इसके बाद उन्होंने अगले ओवर में तीसरी बॉल डॉट खेली। फिर चौथी गेंद पर 2 रन लिए। इसके बाद बारी थी पांचवी गेंद की, जिस पर वह चारों खाने चित हो गए और जडेजा ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। आउट होने के बाद वह खुद हैरान-परेशान दिखे और निराश होकर वापस पवेलियन लौटे। उन्होंने 4 गेंद पर 5 रन बनाए।

---विज्ञापन---

चेन्नई बनाम लखनऊ के मैच का हाल

अगर मैच की बात करें तो चेन्नई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। पहले 6 ओवर में सीएसके के गेंदबाजों ने कमाल की बॉलिंग की है। लखनऊ ने 31 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सीएसके की तरफ से कसी हुई गेंदबाजी जारी है। 10 ओवरों का खेल होने तक सीएसके ने 5 विकेट खोकर 45 रन बना लिए हैं।

First published on: May 03, 2023 04:46 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola