---विज्ञापन---

IPL 2023: राजस्थान राॅयल्स की उम्मीदें जिंदा, प्लेऑफ के लिए कैसे क्वालिफाई कर सकती है, जानिए समीकरण

नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला में खेले गए आईपीएल के 66 वें मुकाबले में रॉयल्स ने शानदार जीत दर्ज की। चूंकि लीग में रॉयल्स का ये आखिरी मुकाबला था, ऐसे में उसे इसमें हर हाल में जीत दर्ज करनी थी। रॉयल्स ने अपना काम कर दिया। अब वह पॉइंट्स टेबल […]

नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला में खेले गए आईपीएल के 66 वें मुकाबले में रॉयल्स ने शानदार जीत दर्ज की। चूंकि लीग में रॉयल्स का ये आखिरी मुकाबला था, ऐसे में उसे इसमें हर हाल में जीत दर्ज करनी थी। रॉयल्स ने अपना काम कर दिया। अब वह पॉइंट्स टेबल में 14 अंक और +0.148 NRR के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि अब भी उनकी चुनौतियां कम नहीं हुई हैं। रॉयल्स की टीम प्लेऑफ में कैसे क्वालिफाई कर सकती है। आइए जानते हैं समीकरण…

आरसीबी, एमआई और केकेआर हार जाएं

रॉयल्स को अब इस जीत के बाद उम्मीद करनी होगी कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) अपने अगले मुकाबलों में बड़े अंतर से हार जाएं। इसी के साथ संभावित खतरे से दूर रहने के लिए ये भी उम्मीद करनी होगी कि केकेआर अपना अगला मुकाबला या तो हार जाए या फिर बड़े अंतर से न जीते। आरसीबी और एमआई दोनों के पास 14-14 अंक हैं। हालांकि आरसीबी की नेट रन रेट (+0.180) एमआई (-0.128) से बेहतर है। वहीं केकेआर के पास 12 पॉइंट हैं और उसकी नेट रन रेट काफी नीचे है। केकेआर के पास -0.256 का एनआरआर है।

---विज्ञापन---

18.3 ओवर में जीतती तो आरसीबी से ऊपर होती 

पंजाब किंग्स के खिलाफ जीतकर भी राजस्थान रॉयल्स की सांसें अटकी हुई हैं। यदि वह इस मैच में 18.3 ओवर में मैच जीतती तो आरसीबी से ऊपर आ जाती। राॅयल्स ने 19.4 ओवर में 4 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं पंजाब किंग्स इस मैच में हार के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। किंग्स 14 मैचों में महज 12 अंक ही जुटा पाई। बहरहाल, अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या राजस्थान रॉयल्स किसी चमत्कार के साथ प्लेऑफ में जगह बना पाती है।

First published on: May 19, 2023 11:34 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola