---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘IPL अजब है सबसे गजब है’, मैदान पर उतरी जुड़वा भाईयों की जोड़ी, इतिहास में पहली बाहर हुआ ऐसा

IPL 2023: आईपीएल का इतिहास रोचक रहा है। इस लीग ने टीम इंडिया को कई स्टार खिलाड़ी दिए तो एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड भी दर्ज किए गए। लेकिन आईपीएल 2023 में कुछ ऐसा हुआ तो इस लीग में पहले कभी नहीं हुआ था। इस सीजन आईपीएल में जुड़वा भाईयों की जोड़ी मैदान पर उतरी […]

---विज्ञापन---

IPL 2023: आईपीएल का इतिहास रोचक रहा है। इस लीग ने टीम इंडिया को कई स्टार खिलाड़ी दिए तो एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड भी दर्ज किए गए। लेकिन आईपीएल 2023 में कुछ ऐसा हुआ तो इस लीग में पहले कभी नहीं हुआ था। इस सीजन आईपीएल में जुड़वा भाईयों की जोड़ी मैदान पर उतरी है। ये जुड़वा भाई दो अलग-अलग टीमों से खेल रहे हैं।

दरअसल, आईपीएल 2023 में रविवार का दिन खास रहा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए 22 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डुआन यानसेन ने डेब्यू किया। डेब्यू करते ही उन्होंने अपने जुड़वा भाई मार्को यानसेन के साथ एक उपलब्धि हासिल कर ली है। इन दोनों भाईयों की जोड़ी आईपीएल में खेलने वाली पहली जुड़वा भाइयों की जोड़ी बन गई है।

---विज्ञापन---

दोनों भाईयों का मुंबई ने कराया आईपीएल डेब्यू

आईपीएल 2023 में मार्को जैनसेन सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल रहे हैं। उन्होंने भी 2 साल पहले 2021 में अपने भाई डुआन की तरह ही मुंबई इंडियंस के लिए ही डेब्यू किया था। पहले सीजन मुंबई ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन, आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने मार्को 4.2 करोड़ में खरीदा था और आईपीएल 2023 के लिए भी रीटेन किया है।

https://twitter.com/saravanaDjoko59/status/1647567481496821760?s=20

---विज्ञापन---

20 लाख में मुंबई ने जोड़ा था अपने साथ, 4 ओवर में दिए 53 रन

अब इस सीजन के लिए डुआन को भी मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 लाख रुपये में ही खरीदकर अपने साथ जोड़ा था और 22वें मुकाबले में केकेआर के खिलाफ डेब्यू भी करा दिया। हालांकि उनका डेब्यू ज्यादा प्रभावी नहीं रहा। केकेआर के खिलाफ इस मैच में डुआन ने 4 ओवर में 1 विकेट लेकर 53 रन दिए।

140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार

22 साल के डुआन की हाइट 6 फीट 8 इंच है। वह 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। ये खिलाड़ी अभी तक अपने देश के लिए डेब्यू नहीं कर पाया है। जबकि दूसरी तरफ उनके भाई मार्को दक्षिण अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं। मार्को ने टेस्ट में 44, वनडे में 10 और टी20 में 4 विकेट लिए है।

---विज्ञापन---

(https://safeanimalshelter.com/)

First published on: Apr 16, 2023 05:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola