Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
IPL 2023: आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। आईपीएल में इस बार सभी टीमें मजबूत नजर आ रही है। मुंबई इंडियंस हर बार की तरह इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। क्योंकि मुंबई आईपीएल की सबसे सफल टीम मानी जाती है। रोहित शर्मा के कप्तान बनने के बाद मुंबई का प्रदर्शन शानदार रहा है। लेकिन अनिल कुंबले को मुंबई की कप्तानी कैसे मिली थी इसको लेकर अनिल कुंबले ने बड़ी जानकारी दी है।
दरअसल, एक कार्यक्रम में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने बड़ी जानकारी दी। कुंबले ने बताया की कैसे मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा को मिली थी, जिसके बाद टीम की किस्मत ही बदल गई।
और पढ़िए –WPL 2023: छक्का लगाने में चूकी Harmanpreet Kaur, दीप्ती शर्मा ने पकड़ा शानदार कैच, देखें Video
अनिल कुंबले ने बताया कि ‘जब हम आईपीएल 2013 में शुरुआत के 4-5 गेम हार गए, तो जॉन राइट और मैंने रोहित शर्मा से पूछा कि क्या आप मुंबई की कप्तानी लेने के इच्छुक हैं, जिस पर रोहित शर्मा ने कहा कि वह तैयार है। इसके बाद रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया, उसके बाद से हमने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। क्योंकि रोहित का कप्तान बनना अविश्वसनीय रहा है, क्योंकि उसने कप्तान के रूप में सबसे अधिक आईपीएल जीते हैं।’
Mumbai indians team squad 2023 #ipl #teamindia #rohitsharma pic.twitter.com/riXBqXSke6
— RabiAmar ✨ ✨ (@RabiAmar6) March 8, 2023
बता दें कि 2013 में आईपीएल की शुरुआत में रिकी पोटिंग को कप्तान बनाया गया था। लेकिन लगातार मुकाबले हारने के बाद पोटिंग की जगह रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया। जिसके बाद रोहित ने पहली ही बार में मुंबई इंडियंस को खिताब जिताया था। अब तक मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच खिताब जीत चुकी है।
भले ही मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है, लेकिन पिछला सीजन इस टीम के लिए बेहद खराब निकला था। पिछली बार मुंबई अंक तालिका में सबसे नीचे थे। 14 में से मुंबई ने 10 मैच हारे थे। यही वजह है कि अगले सीजन यानी आईपीएल 2023 के लिए इस फ्रेंचाइजी ने एक मजबूत टीम बनाई है। अगर इतिहास के पन्ने पलटें तो मुंबई ने सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।