---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘उनसे बेहतर मिडल ऑर्डर बल्लेबाज नहीं देखा…’, वीरेंद्र सहवाग ने इंजमाम उल हक की तारीफ में पढ़े कसीदे

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक पर बड़ा बयान दिया है। सहवाग ने एक इंटरव्यू में कहा कि हर कोई सचिन तेंदुलकर के बारे में बात करता है, लेकिन मैं इंजमाम उल हक को एशिया का मिडल ऑर्डर का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज मानता हूं। सहवाग ने कहा- इंजी भाई […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक पर बड़ा बयान दिया है। सहवाग ने एक इंटरव्यू में कहा कि हर कोई सचिन तेंदुलकर के बारे में बात करता है, लेकिन मैं इंजमाम उल हक को एशिया का मिडल ऑर्डर का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज मानता हूं। सहवाग ने कहा- इंजी भाई बहुत अच्छे थे। सचिन तेंदुलकर तो बल्लेबाजों की लीग से ही ऊपर थे। उन्हें तो हम काउंट ही नहीं कर सकते, लेकिन एशिया में मैंने इंजमाम से बेहतर बल्लेबाज नहीं देखा।

इंजमाम लगभग आठ की औसत से रन बनाते हुए शांत रहते थे

सहवाग ने आगे कहा- 2003-04 में जब प्रति ओवर 8 रन बनाना टेढ़ी खीर था, उस जमाने में वह कहते थे कि चिंता मत कर…आराम से बना लेंगे। 10 ओवर में 80 रन बनाने में कोई और टीमें घबरा जाती थीं, लेकिन उस समय इंजमाम लगभग आठ की औसत से रन बनाते हुए शांत रहते थे। वह कहते थे कि बन जाएंगे, चिंता मत करो। इंजमाम पाकिस्तान के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 1991 से 2007 तक 120 टेस्ट, 378 वनडे और एक T20I में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। वह 1992 में पाकिस्तान की विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा थे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

पीसीबी की डेटा आधारित चयन नीति से इंजमाम नाखुश 

हाल ही इंजमाम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की डेटा आधारित चयन नीति पर निराशा जताई थी। इंजमाम ने कहा था- नई चयन समिति के बारे में मेरी अपनी शंकाएं हैं और क्रिकेट जगत के बहुत सारे लोग भी ऐसा ही महसूस करते हैं। अगर उन्होंने उन क्रिकेटरों को शामिल किया होता, जो मैदान में जाकर प्रदर्शन देखते, तो यह बेहतर होता।

डेटा-आधारित चयन के बारे में कभी नहीं सुना

उन्होंने कहा- “मैंने डेटा-आधारित चयन के बारे में कभी नहीं सुना, न ही यह कहीं भी संभव है। चयन मैदान में प्रदर्शन के आधार पर किया जाना चाहिए। मेरे पास क्रिकेट का जो भी ज्ञान है, मुझे नहीं लगता कि यह एक अच्छा कदम है।” पिछले महीने पीसीबी द्वारा घोषित नई चयन समिति में मुख्य चयनकर्ता हारून रशीद, टीम निदेशक मिकी आर्थर, मुख्य कोच ग्रांट ब्रैडबर्न और हसन चीमा शामिल हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 03, 2023 08:21 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola