Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच डोमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में डेब्यू कर रहे यशस्वी जायसवाल ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। शानदार चौके से पारी की शुरुआत करने वाले जायसवाल ने धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए शतक जड़ दिया। वे अब 150 रनों के करीब पहुंच गए हैं। इस महत्वपूर्ण इनिंग के बाद जब वे ड्रेसिंग रुम में गए तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जैसे ही जायसवाल मैदान से ड्रेसिंग रुम की तरफ लौट रहे थे तो जडेजा उनका बाउंड्री रोप पर ही इंतजार कर रहे थे। जैसे ही यशस्वी आए स्पिन ऑलराउंडर ने उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद ड्रेसिंग रुम में पहुंचते ही सभी ने जोरदार तालियां बजाई और कप्तान रोहित शर्मा ने युवा खिलाड़ी की पीठ भी थपथपाई।
A special Debut ✨
A special century 💯
A special reception in the dressing room 🤗
A special mention by Yashasvi Jaiswal 👌🏻
A special pat on the back at the end of it all 👏🏻#TeamIndia | #WIvIND | @ybj_19 pic.twitter.com/yMzLYaJUvR— BCCI (@BCCI) July 14, 2023
भारत की ओर से पारी की शुरुआत करने आए जायसवाल ने संभलकर बल्लेबाजी की। उन्होंने संयम दिखाते हुए 104 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।क्रीज पर टिक जाने के बावजूद उन्होंने धैर्य से बल्लेबाजी करना जारी रखा और 215 गेंदों में अपने अर्धशतक को शतक में तब्दील कर दिया। वे अभी 143 पर खेल रहे हैं और 150 रनों का आंकड़ा आसानी से छू सकते हैं।
बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे मैच में मेहमान टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। दो दिनों के खेल की समाप्ति के बाद भारत ने 312 रन बना लिए हैं और 162 रनों की लीड भी ले ली है। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम मात्र 150 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। भारत के लिए फिलहाल यशस्वी जायसवाल 143 रनों पर खेल रहे हैं। वहीं विराट कोहली भी 36 रनों पर क्रीज पर मौजूद हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।