Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच केंसिंग्टन ओवल में खेले गए मुकाबले में रवींद्र जडेजा (Ravindra jadeja) और कुलदीप यादव ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी को मुरीद बना लिया। इन दोनों ने वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। जिसके चलते पहले वनडे मैच में भारतीय टीम को जीत मिली है। इसी के साथ टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
इस जीत के बाद बीसीसीआई ने मैच के प्लेयर ऑफ द मैच रहे कुलदीप यादव और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें जडेजा पहले कुलदीप की हेयरस्टाइल की तारीफ करते हैं और कहते हैं कि ‘मेरे साथ कुलदीप यादव मौजूद हैं जो कि इतनी गर्मी में भी कूल हेयरस्टाइल लेकर आए हैं भारत से।’ इस पर कुलदीप भी रिएक्ट करते हैं और कहते हैं कि ‘आपको ही फॉलो कर रहा हूं।’
वेस्टइंडीज की पारी के 18वें ओवर में विराट कोहली ने जबर्दस्त फील्डिंग की थी। जडेजा ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड को आउट किया। शेफर्ड के बल्ले का किनारा लेकर गेंद दूसरी स्लिप पर खड़े विराट कोहली के दाएं तरफ गई, जिसे विराट कोहली ने डाइव लगाकर एक हाथ से लपका। इस कैच की जडेजा ने भी जमकर तारीफ की है।
जडेजा ने कुलदीप यादव से कहा कि अच्छा लगता है कि लोगों की बॉलिंग पर मैं कैच पकड़ता हूं तो मेरी बॉल पर भी कोई इतना अच्छा कैच पकड़े। विराट ने बहुत ही अच्छा कैच पकड़ा था। वह एक लो और शार्प कैच था। गेंद को पकड़ने के लिए इतना टाइम नहीं मिला, बैट्समैन ने ड्राइव मारा और एक सेकंड से भी कम में गेंद उसके हाथ में जाकर लगा। मैं तो कहूंगा बहुत ही बढ़िया कैच था।’
और पढ़िए – रोहित शर्मा ने आगे झुककर खेली शानदार रिवर्स स्वीप, रवींद्र जडेजा भी रह गए हैरान, देखें वीडियो
From hunting in pairs with the ball to summing up @imVkohli's one-handed grab 🙌
Presenting Bowling Brilliance from Barbados ft. @imjadeja & @imkuldeep18 😎 – By @ameyatilak
Full Interview 🎥🔽 #TeamIndia | #WIvIND https://t.co/ND2EZ2Lbzz pic.twitter.com/lZbTCq5kV1
— BCCI (@BCCI) July 28, 2023
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में जीत के हीरो रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव रहे। उन्होंने मिलकर कुल 7 विकेट लिए। जिसमें से कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने। इसके अलावा जडेजा ने भी 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।