---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs WI: सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा, हार्दिक पांड्या ने टीम मीटिंग में कही थी बड़ी बात

Ind vs WI 3rd T20i: टीम इंडिया ने मंगलवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ गुयाना में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने विंडीज को 13 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हराया। इस मैच में सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 160 रनों के लक्ष्य का पीछा […]

---विज्ञापन---

Ind vs WI 3rd T20i: टीम इंडिया ने मंगलवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ गुयाना में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने विंडीज को 13 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हराया। इस मैच में सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

सूर्या ने 44 गेंदों में 10 चौके-4 छक्के ठोक 188.64 की स्ट्राइक रेट से 83 रन जड़े। सूर्या ने तिलक के साथ शानदार साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 87 रन जड़े और टीम इंडिया को जीत के मुहाने पर ले गए। रही सही कसर कप्तान हार्दिक पांड्या ने पूरी कर दी। उन्होंने 15 गेंदों में नाबाद 20 रन जड़कर टीम को जीत दिलाई। जबकि तिलक ने 37 गेंदों में 4 चौके-1 छक्का ठोक 49 रन बनाए।

---विज्ञापन---

‘टीम मैनेजमेंट भी यही चाहता था’

प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा- जब मैं पावरप्ले में बल्लेबाजी करने गया तो मेरा वहां होना महत्वपूर्ण था। टीम मैनेजमेंट भी यही चाहता था। मैंने रैंप और स्कूप्स स्ट्रोक्स का बहुत अभ्यास किया है और मुझे ऐसा करना पसंद है।

---विज्ञापन---

दूसरे छोर पर तिलक की पारी शानदार थी

तिलक के साथ साझेदारी पर सूर्या ने कहा- हमने लंबे समय तक एक साथ बल्लेबाजी की है। हम दोनों एक-दूसरे की बल्लेबाजी को समझते हैं। उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिला। दूसरे छोर पर तिलक की पारी शानदार थी।

हार्दिक पांड्या ने टीम मीटिंग में कही थी ये बात 

सूर्या ने आगे टीम मीटिंग में हुई चर्चा का खुलासा किया। उन्होंने कहा- भारत ने कभी भी लगातार तीन टी20 मैच नहीं हारे हैं। हमने टीम मीटिंग में इसके बारे में बात की। कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि किसी को अपना हाथ आगे बढ़ाने और मैच जीतने की जरूरत है। मुझे खुशी है मैं अपनी टीम के लिए ऐसा कर पाया।

First published on: Aug 09, 2023 12:05 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola