---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs PAK: एक बार फिर पाकिस्तान के पूर्व PM को मिला करारा जवाब, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

Shahbaz Sharif Trolled Again IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच कोई मुकाबला हो और सोशल मीडिया पर जंग न छिड़े, ऐसा कैसे हो सकता है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पिछले मैच में एक ट्वीट करके बुरे फंस गए थे। उन्हें जमकर ट्रोल किया गया, अब वे एक बार फिर ट्रोल हो गए हैं। […]

---विज्ञापन---

Shahbaz Sharif Trolled Again IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच कोई मुकाबला हो और सोशल मीडिया पर जंग न छिड़े, ऐसा कैसे हो सकता है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पिछले मैच में एक ट्वीट करके बुरे फंस गए थे। उन्हें जमकर ट्रोल किया गया, अब वे एक बार फिर ट्रोल हो गए हैं। एक्स पर लगातार They CanNot Play Him ट्रेंड कर रहा है। आखिर ये क्या माजरा है, आइए जानते हैं।

हार्दिक, बुमराह की घातक गेंदबाजी 

दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले मैच में शहबाज शरीफ ने शाहीन का नाम लिखकर कहा था कि वे यानी भारतीय बल्लेबाज हमारे गेंदबाजों को नहीं खेल सकते। पूर्व पीएम का ये ट्वीट जैसे ही सामने आया, इंडियन फैंस ने उनकी जमकर क्लास ले ली।

---विज्ञापन---

अब इंडियन फैंस शहबाज के पुराने ट्वीट को लेकर पाकिस्तानी टीम और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इंडियन फैंस का कहना है कि अब पाकिस्तानी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों को नहीं खेल पा रहे हैं। ये ट्रेंड तब और ज्यादा वायरल हो गया, जब पाकिस्तान के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को नहीं खेल पाए।

https://twitter.com/Op2186251733928/status/1701245633300959248

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

इमाम को बुमराह, बाबर को हार्दिक ने बनाया शिकार 

बुमराह की तूफानी गेंदबाजी के आगे इमाम उल हक फेल नजर आए। इमाम 18 गेंदों में महज 9 रन बनाकर आउट हो गए। वह मुश्किल और घातक गेंदों के आगे संघर्ष करते नजर आए। दूसरी ओर, हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम फेल रहे। वह उनकी इनस्विंगर पर बुरी तरह बीट हुए और बोल्ड हो गए। इस तरह 10 ओवर के अंदर पाकिस्तान के दो बल्लेबाज 43 रन पर पवेलियन लौट गए। भारत की तूफानी बल्लेबाजी के बाद घातक गेंदबाजी देख फैंस के रौंगटे खड़े हो गए।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 11, 2023 09:34 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola