---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs NZ: ‘रोहित शर्मा ने एक गलती कर दी…’, इरफान पठान ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 48वां अर्धशतक जमाया। हालांकि वह शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित ने ताबड़तोड़ अंदाज में 7 चौके-2 छक्के कूटे। उन्हें 15वें ओवर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 48वां अर्धशतक जमाया। हालांकि वह शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित ने ताबड़तोड़ अंदाज में 7 चौके-2 छक्के कूटे। उन्हें 15वें ओवर में हेनरी शिप्ले ने एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा। हालांकि रोहित ने इस दौरान एक छोटी गलती कर दी। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने मैच जिताने वाली पारी के लिए सीनियर बल्लेबाज की जमकर तारीफ करते हुए इस गलती की ओर ध्यान दिलाया।

रोहित ने नहीं लिया डीआरएस

पठान ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, मैं बार-बार कह रहा हूं कि आपको रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर बिल्कुल भी चिंता नहीं करनी चाहिए। न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए यह उनका पहला अर्धशतक था और यह सही समय पर आया। उन्होंने केवल एक गलती की जब गेंद उनके पैड पर लगी, एलबीडब्ल्यू की अपील की गई और वे डीआरएस लेना चाहते थे, लेकिन नहीं लिया। रोहित को रायपुर में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ स्टाइलिश अर्धशतक बनाते देख पूर्व ऑलराउंडर पठान ने भी आगामी मैचों में बड़ी बल्लेबाजी करने के लिए भारत के कप्तान का समर्थन किया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए 21 साल के खिलाड़ी ने तोड़ डाला भारत का सपना, जानिए कौन हैं सीन फिंडले

---विज्ञापन---

परिस्थितियां आसान नहीं थीं

उन्होंने कहा- परिस्थितियां आसान नहीं थीं, वे थोड़ी कठिन थीं। गेंद रोशनी के नीचे थोड़ी हिल रही थी। स्कोरबोर्ड का दबाव नहीं था, लेकिन उसे अर्धशतक के करीब जाना था। वह मील का पत्थर आ गया है और अगर उसे मौका मिलता है तो वह इसे और भी बड़ा बना देगा क्योंकि वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। समस्या यह है कि जब आप कम स्कोर का पीछा कर रहे होते हैं, तो आप पहली गेंद से हिट करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वहां ऐसा नहीं था। उसने परिस्थितियों का सम्मान किया और सेट होने के बाद अपने पसंदीदा शॉट खेले। रोहित ने अपना पहला चौका 10 गेंद खेलने के बाद लगाया था।

---विज्ञापन---

और पढ़िएइंदौर में गेंदबाज या फिर बल्लेबाज किसका होगा बोलबाला ? यहां देखें लाइव पिच रिपोर्ट

कैसे आउट हुए रोहित शर्मा

दरअसल, रोहित शर्मा शिप्ले की बाहर जाती गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए थे। उन्होंने अपील के खिलाफ डीआरएस नहीं लिया और पवेलियन लौट गए। शायद इरफान का मानना है कि यदि वे डीआरएस लेते, तो शायद गेंद लेग स्टंप से बाहर की ओर जाती नजर आती और वे बच जाते, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। रोहित ने मान लिया था कि गेंद स्टंप को हिट कर रही थी, ऐसे में वे बिना डीआरएस लिए ही पवेलियन लौट गए।

---विज्ञापन---

और पढ़िएखेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 22, 2023 07:32 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola