भारत-बांग्लादेश सीरीज पर आया बड़ा अपडेट, बोर्ड ने उठाया ये कदम

India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे और टी-20 सीरीज पर बड़ा अपडेट सामने आया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने बड़ा कदम उठाया है, जिससे लग रहा है कि जल्द ही इस सीरीज को हरी झंडी मिल जाएगी.

Image Credit: X

Image Credit: X

India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी-20 सीरीज को लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं है. हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा सितंबर में करने वाली है. बीसीबी के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने अब बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने बांग्लादेश सरकार के उच्च अधिकारियों से मुलाकात की है. बांग्लादेश भारतीय टीम की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

विज्ञापन

आया बड़ा अपडेट

क्रिकबज के मुताबिक बीसीबी के अधिकारियों ने सरकारी अधिकारियों से इस दौरे के संबंध में भारत से संपर्क करने को कहा है, क्योंकि अभी तक इस सीरीज की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दूसरी ओर बीसीसीआई का कहना है कि भारत सरकार की अनुमति के बिना भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा नहीं करेगी. ऐसे में अब बीसीबी के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने अपने सरकार के अधिकारियों से बात की है और उन्हें भारत सरकार से बात करने पर जोर दिया है.

विज्ञापन

क्यों अटक रहा है मामला?

ये सीरीज साल 2024 में ही निर्धारित थी, लेकिन बांग्लादेश में राजनीतिक अशांति की वजह से सीरीज को साल 2025 तक टाल दिया गया था. लेकिन आईपीएल 2026 के लिए बीसीसीआई ने मुस्ताफिजुर रहमान को केकेआर से रिलीज करवा दिया था. इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई पर भड़क गया था. भारत में हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी बांग्लादेश ने अपनी टीम को नहीं भेजा था. बांग्लादेश ने अपने मुकाबले को भारत के अलावा श्रीलंका में शिफ्ट करने की बात कही थी. लेकिन आईसीसी ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और बांग्लादेश ने अपना नाम टूर्नामेंट से वापस ले लिया था.

विज्ञापन

हालांकि दूसरी ओर खबर है कि भारत सरकार ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया है, जो सितंबर में होने वाला है. इसके बाद से भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज पर उम्मीदें बढ़ी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ