जहां होगा World Cup 2027, वहां कितना गरजा है विराट का बल्ला? 12 वेन्यू का पूरा रिपोर्ट कार्ड

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए आईसीसी ने 12 मैदानों को फाइनल कर दिया है. इन 12 मैदानों पर विराट कोहली का प्रदर्शन कैसा रहा है? इस पर सभी की निगाहें हैं. कोहली के लिए ये आखिरी वर्ल्ड कप 2027 हो सकता है.

Image Credit: X

Image Credit: X

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का बिगुल बज चुका है. 30 जुलाई को आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2027 के वेन्यू का ऐलान कर दिया है. कुल 12 मैदानों पर 57 मुकाबले खेले जाएंगे. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में वर्ल्ड कप 2027 खेला जाएगा. वर्ल्ड कप के इतिहास में इस बार सबसे ज्यादा मैच खेले जाएंगे. सभी की निगाहें वनडे क्रिकेट के महान बल्लेबाज विराट कोहली पर टिकी हुई हैं. आइए जानते हैं इन 12 मैदानों पर विराट कोहली का रिकॉर्ड कैसा है?

विज्ञापन

विराट कोहली का कैसा है रिकॉर्ड?

साउथ अफ्रीका के 8 मैदानों पर विश्व कप के मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि जिम्बाब्वे के 3 मैदानों को चुना गया है. वहीं, नामीबिया के एक मैदान पर ही वर्ल्ड कप 2027 के मुकाबले खेले जाएंगे. इन मैदानों पर विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है. अफ्रीका में होने वाले 8 वेन्यू पर विराट कोहली ने अब तक 25 पारियां खेली हैं. उन्होंने इस दौरान 71.47 की शानदार औसत के साथ 1358 रन बनाए हैं. उन्होंने 4 शतक के अलावा 9 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं. कोहली इस दौरान 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी जीत चुके हैं.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुने गए 12 में से 8 मैदानों पर विराट कोहली ने बल्लेबाजी की है. लेकिन 4 वेन्यू पर उन्होंने कभी नहीं खेला. नहीं खेलने वाले मैदानों में बफैलो पार्क, ब्लूमफोंटेन, विक्टोरिया फॉल्स और विलहोएक का मैदान शामिल है. विराट कोहली के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 आखिरी हो सकता है. ऐसे में सभी की निगाहें किंग कोहली पर रहेंगी.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2027 के वेन्यू में विराट कोहली का बेस्ट स्कोर

केपटाउन- 160 नाबाद
जोहान्सबर्ग- 75
सेंचुरियन- 129 नाबाद
गैबरखा-87 नाबाद
बफैलो पार्क- नहीं खेले
ब्लूमफोंटेन- नहीं खेले
डरबन- 112
पार्ल- 51
हरारे- 115
बुलावायो- 0
विक्टोरिया फॉल्स- नहीं खेले
विलहोएक- नहीं खेले

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ