विराट कोहली की तारीफ करते नहीं थक रहा पाकिस्तान का स्टार खिलाड़ी, किंग को बताया नंबर 1

Virat Kohli: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की सभी तारीफ करते हैं. यहां तक की पाकिस्तान के खिलाड़ी भी उनके तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं. अब एक बार फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किंग की जमकर तारीफ की है.

rohit sharma virat kohli

विराट को लेकर अश्विन का बड़ा दावा

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार विराट कोहली की हमेशा ही तारीफ होती है. कोहली पिछले 17 सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके कारण ही अब पाकिस्तान के सुपरस्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अब विराट कोहली की जमकर तारीफ की है. इंग्लैंड शिफ्ट हो चुके आमिर ने किंग कोहली को मौजूदा समय का नंबर 1 बल्लेबाज बताया है. एक समय इन दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर कड़ी टक्कर देखने को मिलती है.  

विज्ञापन

मोहम्मद आमिर बने विराट कोहली के फैन 

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने विजडन क्रिकेट से बात की है. जहां पर उन्होंने भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली की जमकर तारीफ की है. आमिर लंबे समय से किंग कोहली की तारीफ करते हुए नजर आते हैं. दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर भी टक्कर हुई है. कोहली की तारीफ करते हुए मोहम्मद आमिर ने कहा, ‘विराट कोहली दुनिया में बेस्ट हैं. वह इस जेनरेशन के नंबर 1 क्रिकेटर हैं. उनकी कोई तुलना नहीं है. उन्हें बॉलिंग करना बहुत मुश्किल है.’ पिछले 15 सालों में पाकिस्तान और भारत के बीच जब भी मुकाबले होते थे, उस समय विराट कोहली के कारण ही कई मैचों में टीम इंडिया आगे निकली थी. हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में आमिर ने टीम इंडिया को परेशान किया था. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जहां होगा World Cup 2027, वहां कितना गरजा है विराट का बल्ला? 12 वेन्यू का पूरा रिपोर्ट कार्ड

इंग्लैंड शिफ्ट हो गए हैं मोहम्मद आमिर 

लंबे समय ये पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और मोहम्मद आमिर का रिश्ता खराब था. जिसके कारण ही उन्होंने इंग्लैंड शिफ्ट होने का फैसला किया है. हालांकि अब वो आईपीएल में भी अपना नाम दे सकते हैं. इंग्लैंड का होने के कारण अब ऑक्शन में आमिर का नाम आ सकता है. हालांकि बहुत ही मुश्किल है कि कोई भी फ्रेंचाइजी उनके ऊपर दांव लगाए. मौजूदा समय में आमिर पहले की तरह प्रभावी नहीं नजर आते हैं. उन्हें अब इंग्लैंड में खेलकर खुद को दोबारा साबित करना होगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ