AI Created Image

Team India Schedule: टीम इंडिया की आगामी 8 सीरीज की लिस्ट आई सामने, जानें पूरा शेड्यूल

जिम्बाब्वे दौरे के बाद भारतीय टीम को लगातार टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है. आइए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल जानते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Team India Schedule: भारतीय टीम ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली और क्लीन स्वीप भी किया. अब टीम इंडिया लगातार 8 सीरीज खेलने वाली है. 15 अगस्त से 27 अगस्त के बीच टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर रहेगी, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इसके बाद भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. इसके बाद भारतीय टीम 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच एशियन गेम्स 2026 में भाग लेगी. इसके अलावा भारतीय टीम को 27 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. इसके बाद 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर के बीच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट, 5 वनडे और 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. इसके बाद 13 से 27 दिसंबर के बीच भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. वहीं, 3 से 9 जनवरी 2027 के बीच 3 वनडे मैच भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है. इसके बाद 21 जनवरी से 3 मार्च के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ