R Ashwin Picks Team India

वैभव-पंत OUT, भुवी-सिराज IN... 2027 वर्ल्ड कप के लिए आर अश्विन ने चुना टीम इंडिया का स्क्वाड

R Ashwin Picks Team India: टीम इंडिया ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयारी शुरू कर दी है. अब पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम चुनी. उन्होंने कुछ चौंकाने वाले नाम टीम में शामिल किए.

R Ashwin Picks Team India: 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बड़े इवेंट में भारत के स्क्वाड को लेकर सभी की राय अलग-अलग है. इसी बीच पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड चुना है. उन्होंने अपनी राय रखी है कि किन खिलाड़ियों को स्क्वाड में जगह मिलनी चाहिए और किन्हें नहीं. आर अश्विन ने अपने स्क्वाड में भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद सिराज को जगह दी, जो अभी वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं.

विज्ञापन

2027 वर्ल्ड कप के लिए आर अश्विन की भारतीय टीम

आर अश्विन ने अगले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम चुनी, जिसमें शुभमन गिल, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं. उन्होंने ऋषभ पंत, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह नहीं दी. इसके अलावा उन्होंने यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद शमी जैसे स्टार खिलाड़ियों का नाम भी लिया, जिन्हें भी मौका मिलना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ