कैसे अचानक 10 साल छोटे लगने लगे टीम इंडिया के सुपरस्टार रोहित शर्मा? वायरल हुआ उनका नया लुक

Rohit Sharma: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी खबरों में बने रहते हैं. मैदान के बाहर से भी हिटमैन खबरों में आ जाते हैं. इंग्लैंड में उनकी पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो नए लुक में नजर आ रहे हैं.

Rohit Sharma

Pic Credit- AI Generated

Rohit Sharma: भारतीय टीम के सुपरस्टार रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक जड़कर अपने सभी आलोचकों को जवाब दे दिया है. अब हिटमैन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए. जिसमें अभी लंबा समय है. जिसके कारण ही हिटमैन फिलहाल लंदन में समय बिता रहे हैं. इसी दौरान पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने उनके साथ एक तस्वीर पोस्ट की है. जिसमें रोहित एक नए लुक में नजर आ रहे हैं. फिलहाल उनके उस नए लुक की बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा का नया लुक हुआ वायरल 

सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा फिलहाल क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही उनका उम्र 10 साल छोटी नजर आ रही है. रोहित की ये तस्वीर रवि शास्त्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. हिटमैन लंबे समय के बाद इस लुक में नजर आए हैं. जिसके कारण ही फैंस के बीच ये चर्चा का विषय बन गया है. इंग्लैंड दौरे के समय उनको लेकर कई चौंकाने वाले खबरें आ रही थी. 

विज्ञापन

दावा किया जा रहा था कि इस दौरे के बाद हिटमैन इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा बोल देंगे. इन सभी खबरों को रोहित ने बल्ले के साथ अफवाह करार दे दिया. उन्होंने लॉर्ड्स में शानदार शतक जड़कर अपनों सभी आलोचकों को जवाब दिया. रोहित अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन करके आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं. 

विज्ञापन

साल 2026 में औसत दर्जे का रहा है रोहित का प्रदर्शन 

अब तक रोहित शर्मा ने साल 2026 में 9 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 42.11 की औसत स 379 रन बनाए हैं. जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. इस दौरान रोहित का स्ट्राइक रेट भी 99.21 की रहा है. अगर इन आंकड़ों पर नजर डाले, तो अच्छे नजर आते हैं. हालांकि रोहित जिस लेवल के खिलाड़ी हैं, उनके हिसाब से ये ठीक-ठाक प्रदर्शन हैं. ऐसे में आने वाले मैचों में अगर वो बड़े स्कोर बनाते हैं, तो उनकी जगह पर कोई भी सवाल खड़ा नहीं कर सकता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ