News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IND vs BAN: ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए शानदार दोहरा शतक बनाया, किशन की बल्लेबाजी देखकर दिग्गज भी उनकी तारीफ कर रहे हैं, हो भी क्यों न किशन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का कारनामा जो किया है, लेकिन दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान किशन ने बड़ा खुलासा किया है, उन्होंने बताया कि मैच से पहले उन्होंने सूर्य कुमार यादव से बातचीत की थी, जबकि 199 रन पर विराट कोहली ने उन्हें बड़ा इशारा किया था।
और पढ़िए – IND vs BAN: भांगड़ा में मस्त थे विराट-ईशान, बांग्लादेश के खिलाड़ी को नहीं दिया भाव, देखें वीडियो
मैच के बाद ईशान किशन ने बताया कि दोहरा शतक लगाने के बाद उन्हें बहुत अच्छा लग रह है, अपनी पारी के दौरान क्या कुछ हुआ यह बातें भी ईशान किशन ने शेयर की हैं, किशन ने बताया कि जब वह 90 रन पर खेल रहे थे, तब वह छक्का लगाकर अपना शतक पूरा करना चाहते थे, लेकिन तभी विराट कोहली ने उन्हें बड़ा इशारा किया, किंग कोहली ने किशन को समझाया कि वह पहली बार शतक बनाने जा रहे हैं, इसलिए छक्का लगाने के बारे में न सोचे और सिंगल लेकर आराम से पहले अपना शतक पूरा करें, कोहली की यह सलाह किशन के बहुत काम आई और उन्होंने अपने पहले ही शतक को दोहरे शतक में तब्दील कर दिया।
https://twitter.com/hindutvaboy/status/1601501297491865601?s=20&t=iRlsYdxhrrpZeOhh0536jg
ईशान किशन ने 200 रन की पारी खेलने के बाद टीम इंडिया के मिस्टर-360 सूर्यकुमार यादव का जिक्र भी किया, उन्होंने बताया कि मैच से पहले उनकी सूर्या से भी बात हुई थी, जहां सूर्या ने उनसे फोन पर कहा था कि बल्लेबाजी करने के लिए जाना तो गेंद पर अपनी निगाह बनाए रखना, जबकि बैटिंग के दौरान किसी भी तरह का दवाब बिल्कुल नहीं लेना, बस मौके का फायदा उठाते जाना। सूर्या की यह सलाह भी आज ईशान किशन के लिए फायदेमंद रही, जिससे उन्होंने सूर्या की स्टाइल में ही मैदान के चारों तरफ शॉट्स खेले।
बता दें कि सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं, ऐसे में दोनों एक दूसरे की बैटिंग को अच्छे से समझते हैं, यही वजह है कि सूर्या की सलाह युवा किशन के बहुत काम आई और उन्होंने चटगांव के मैदान में बांग्लादेश के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।