---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AUS: घर से निकाल दिया क्या? दिनेश कार्तिक ने सवाल पूछकर कर दी बड़ी गलती

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पहली बार टेस्ट मैच में कमेंट्री करते नजर आएंगे। 9 फरवरी से नागपुर में शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए डीके बुधवार को नागपुर पहुंचे। वे जब एयरपोर्ट उतरे तो भारी भरकम सामान के साथ नजर आए। उनके पास चार बड़े बैग थे। डीके ने एयरपोर्ट […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पहली बार टेस्ट मैच में कमेंट्री करते नजर आएंगे। 9 फरवरी से नागपुर में शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए डीके बुधवार को नागपुर पहुंचे। वे जब एयरपोर्ट उतरे तो भारी भरकम सामान के साथ नजर आए। उनके पास चार बड़े बैग थे। डीके ने एयरपोर्ट पहुंचने के बाद फोटो डालकर ट्वीट किया- नागपुर पहुंच चुका हूं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है। मैं कह सकता हूं ज्यादा बैगेज नहीं है। तुम सब लोग क्या सोचते हो।

फैंस ने ले लिए जमकर मजे 

जैसे ही डीके ने ये फोटो डाला, फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई फैंस ने उनके जमकर मजे ले लिए। एक फैन दिवाकर मिश्रा ने कहा- ये पूरी कमेंट्री टीम के लिए काफी है। वहीं एक फैन सौरभ श्रीवास्तव ने कहा- आप अधिकतम 4 दिनों के लिए वहां रहेंगे क्योंकि टेस्ट 5वें दिन तक शायद ही खेला जाए। ऐसा लगता है कि ब्रॉडकास्टर आपके बिलों को पे करते हैं, इसलिए लगेज फीस के बारे में कोई चिंता क्यों नहीं है। एक यूजर प्रशांत भारद्वाज ने लिखा- भाई 4-5 महीने का प्रोग्राम है क्या? वहीं एक यूजर अमनदीप सिंह ने लिखा- भाई भाभी ने घर से निकाल दिया क्या?

---विज्ञापन---

और पढ़िए –IND vs AUS: घर से निकाल दिया क्या? दिनेश कार्तिक ने सवाल पूछकर कर दी बड़ी गलती

https://twitter.com/amandheer93/status/1623254342156296192

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

नागपुर में दम दिखाने के लिए दोनों टीमें तैयार

बहरहाल, नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के ग्राउंड में इस बहु-प्रतीक्षित सीरीज का मंच सज चुका है। दोनों टीमें मैदान पर दम दिखाने को तैयार हो गई हैं। हालांकि पिच को लेकर काफी चर्चा हो चुकी है, लेकिन देखने वाली बात होगी कि इस मैदान पर कौनसी टीम बाजी मारती है। जाहिर तौर पर दिनेश कार्तिक की कमेंट्री भी चर्चा का विषय बनेगी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 08, 2023 05:15 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola