हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC T20 Rankings: बाबर आजम की बादशाहत खत्म, इस खिलाड़ी ने छीनी कुर्सी

विज्ञापन

नई दिल्ली: आईसीसी ने T20 बल्लेबाजों की नई रैंकिंग जारी कर दी है। पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर वन बल्लेबाज की कुर्सी छिन गई है। पाकिस्तान के ही विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान अब T20I में नए नंबर वन हैं। उन्होंने अपनो दोस्त को पछाड़ दिया है। वहीं, सूर्यकुमार यादव नंबर 3 से नंबर 4 पर खिसक गए हैं।

अभी पढ़ें – Asia Cup 2022 PAK vs AFG: भारत के लिहाज से अहम मैच, अफगानिस्तान ने टीम में किए दो बदलाव

सूर्यकुमार यादव को हुआ नुकसान

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली, लेकिन बाकी दे दो मैचों में उनका बल्ला नहीं चला। इस बीच मोहम्मद रिजवान ने बल्ले से कुछ बेहतरीन पारी खेली, जिसका असर ICC की नई टी20 रैंकिंग पर देखने को मिला है। रिजवान के खाते में इस समय 815 रेटिंग प्वाइंट्स हैं, जबकि बाबर आजम के खाते में 794 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। 792 अंकों के साथ साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मार्क्रम तीसरे पायदान पर हैं, जबकि 775 अंकों के साथ सूर्यकुमार यादव चौथे स्थान पर हैं।

जोस हेजलवुड नंबर वन गेंदबाज

विज्ञापन

गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के जोस हेजलवुड पहले पायदान पर हैं। टॉप 10 में भारत का कोई भी गेंदबाज नहीं है। वहीं ऑलराउंडर्स की लिस्ट में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी पहले नंबर पर हैं। हार्दिक पांड्या 5वें नंबर पर हैं।

अभी पढ़ें – Asia Cup 2022: कौनसी टीम किस तरह कर सकती है फाइनल में क्वालिफाई, जानिए पूरा समीकरण

विज्ञापन

रोहित शर्मा 17वें से 14वें पायदान पर पहुंच गए हैं। टॉप 10 रैंकिंग में सिर्फ भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव ही हैं। आईसीसी की नई T20 रैंकिंग की टॉप 5 लिस्ट में पाकिस्तान के 2 बल्लेबाज हैं, जबकि भारत, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के 1-1 बल्लेबाज हैं।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola