ICC T20I Rankings: एशिया कप में धमाल मचा रहे पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, बाबज आजम और टीम इंडिया के सूर्यकुमार यादव के बीच अलग ही जंग चल रही है। ये जंग नंबर वन बल्लेबाज बनने की है। एशिया कप में बाबर आजम का बल्ला अब तक खामोश है, जबकि रिजवान शानदार फॉर्म में हैं, वहीं सूर्या ने ताबड़तोड़ पारियों का अंबार लगाया हुआ है।
दरअसल, आईसीसी मेन्स टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग बुधवार को जारी होने वाली है। इस रैंकिंग में शीर्ष स्थान के लिए मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम और सूर्यकुमार यादव के बीच दिलचस्प जंग दिख रही है। बाबर आजम के फ्लॉप शो के चलते टी-20 रैंकिंग में बदलाव देखने को मिलेगा। क्योंकि पिछला हफ्ता बाबर के लिए अच्छा नहीं रहा, वहीं रिजवान और सूर्यकुमार को अर्धशतकों के चलते फायदा मिलने की संभावना है।
रिजवान को हो सकता है बड़ा फायदा
एशिया कप में रिजवान ने अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके बल्ले से कुल 192 रन निकले हैं। इस दौरान तीन मैचों में दो अर्द्धशतक जड़े। पाकिस्तान के इस सलामी बल्लेबाज ने हॉन्ग कॉन्ग और भारत के खिलाफ अर्द्धशतक ठोका। रिजवना ने भारत के खिलाफ पहले गेम में भी 43 रन बनाए थे।
बाबर का बल्ला है खामोश
इधर टीम इंडिया के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2022 के अपने दूसरे मैच में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 26 गेंदों में नाबाद 68 रनों की पारी खेली थी। वहीं बाबर ने अब तक तीन मैचों में 10, 9 और 14 के स्कोर के साथ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन नहीं किया है।
अभी पढ़ें – डॉमेस्टिक क्रिकेट के लिए बीसीसीआई का बड़ा ऐलान, खेले जाएंगे दो ईरानी कप
कौन बनेगा नंबर वन बल्लेबाज?
वर्तमान में बाबर 810 रेटिंग अंकों के साथ बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर हैं, जबकि रिजवान 796 अंकों के साथ और सूर्यकुमार 792 अंकों के साथ उसके पीछे-पीछे चल रहे हैं। पिछले हफ्ते के आंकड़े देखें तो सूर्यकुमार यादव बाबर आजम को पछाड़ सकते हैं, जबकि रिजवान नंबर वन सकते हैं। आज श्रीलंका के खिलाफ यादव के पास बड़ा स्कोर करने का सुनहरा मौका भी है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines