नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने घरेलू टूर्नामेंट्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार, कोलकाता और अहमदाबाद क्रमशः सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (एसएमएटी) और विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट चरणों की मेजबानी करेंगे, जबकि बीसीसीआई अगले महीनों में दो ईरानी कप मुकाबले भी आयोजित करेगा। घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन 11 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा जबकि विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट 12 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

2020 के बाद पहली बार पूर्ण घरेलू सत्र का आयोजन
लखनऊ, इंदौर, राजकोट, पंजाब और जयपुर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लीग चरण की मेजबानी करेंगे जबकि मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, कोलकाता और रांची विजय हजारे लीग के मेजबान होंगे। बीसीसीआई 2020 के बाद पहली बार पूर्ण घरेलू सत्र का आयोजन कर रहा है। रविवार को बीसीसीआई ने भी पुष्टि की थी कि ईरानी कप के दो मैच सीजन की शुरुआत और अंत में होंगे। 2020 रणजी चैंपियन सौराष्ट्र 1-5 अक्टूबर से शेष भारत की मेजबानी करेगा, जबकि मौजूदा चैंपियन मध्य प्रदेश अगले साल 1-5 मार्च से आरओआई की मेजबानी करेगा। बीसीसीआई द्वारा राज्य इकाइयों के साथ ये जानकारी साझा की गई है।

विज्ञापन

मार्च 2020 में कोविड -19 महामारी के प्रकोप के कारण सौराष्ट्र अपनी पहली रणजी जीत के बाद ईरानी कप नहीं खेल पाए थे। इस बीच महिला अंडर -15 इवेंट 26 दिसंबर से 12 जनवरी तक बेंगलुरु, रांची, राजकोट, इंदौर, रायपुर, पुणे सहित पांच स्थानों पर खेला जाएगा। घरेलू सत्र 8 से 25 सितंबर तक दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होगा। प्रमुख घरेलू कार्यक्रम रणजी ट्रॉफी 12 दिसंबर से 20 फरवरी तक चलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ