Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
ODI WC Qualifiers 2023: जिम्बाब्वे में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स में सुपर 6 का दौर जारी है। इसमें रविवार को श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबला आयोजित किया जाने वाला है। मैच का आयोजन बुलवायो स्थित क्विंस स्पोर्ट्स क्लब में किया जाना है। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे होगी और इसे आसानी से भारत में देखा जा सकता है।
बता दें कि इस टूर्नामेंट में अब तक दोनों ही टीमों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। दोनों ने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। जिम्बाब्वे टीम ने अब तक टूर्नामेंट में अपने सभी 5 मुकाबले जीते हैं। श्रीलंका टीम ने भी अपने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। हालांकि, पिछले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ टीम को जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा था।
वनडे क्रिकेट में जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 60 बार आमना-सामना हुआ है।श्रीलंका ने इनमें से 46 मुकाबलों में बाजी मारते हुए जीत दर्ज की है। जिम्बाब्वे ने इस दौरान 12 मुकाबले अपने नाम किए। इस बीच 2 मैच बेनतीजा रहे। जिम्बाब्वे की सरजमीं पर खेले गए 24 मैचों में से श्रीलंका ने 19 में जीत दर्ज की जबकि जिम्बाब्वे ने 3 मैच जीत पाया। इस बीच 2 मैच बेनतीजा भी रहे।
श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।
श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले मैच को मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।