---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ICC Award 2022: यह दिग्गज खिलाड़ी बना ICC टेस्ट क्रिकेट ऑफ द ईयर, बल्ले और गेंद से मचाया है गदर

ICC Award 2022: आईसीसी लगातार 2022 के क्रिकेट अवॉर्ड की घोषणा कर रहा है। अब ICC टेस्ट क्रिकेट ऑफ द ईयर 2022 का भी ऐलान हो गया है, इस बार यह अवॉर्ड इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर को मिला है। जिन्होंने पिछले साल अपने टेस्ट क्रिकेट से सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। बेन स्टोक्स बने टेस्ट […]

---विज्ञापन---

ICC Award 2022: आईसीसी लगातार 2022 के क्रिकेट अवॉर्ड की घोषणा कर रहा है। अब ICC टेस्ट क्रिकेट ऑफ द ईयर 2022 का भी ऐलान हो गया है, इस बार यह अवॉर्ड इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर को मिला है। जिन्होंने पिछले साल अपने टेस्ट क्रिकेट से सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।

बेन स्टोक्स बने टेस्ट क्रिकेट ऑफ द ईयर

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट ऑफ द ईयर 2022 के खिताब से नवाजा है। बता दें कि स्टोक्स ने इंग्लैंड की कप्तानी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है, स्टोक्स ने बल्ले, गेंद और से 2022 में इंग्लैंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए  पृथ्वी शॉ का पत्ता कटना तय? हार्दिक पांड्या के इस बयान से मिला बड़ा हिंट

---विज्ञापन---

10 में से 9 मैचों में मिली जीत

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड का कप्तान बनने के बाद अब तक 10 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 9 मैचों में इंग्लैंड को जीत मिली है। इस दौरान इंग्लिश टीम ने न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीती है। जबकि टीम इंडिया को भी को एकमात्र स्थगित टेस्ट में हराकर श्रृंखला को 2-2 से बराबर किया, और घर से दूर पाकिस्तान को 3-0 से हराया है। जिससे इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट में स्थिति काफी मजबूत हुई है। एक कप्तान के रूप में स्टोक्स बेहद प्रभावशाली रहे हैं। उन्होंने टेस्ट में अपने खिलाड़ियों का सही इस्तेमाल किया और विरोधियों के खिलाफ जीत दर्ज की है।

और पढ़िए ‘रांची में ईशान भी कहेगा…,’ रोहित शर्मा ने रजत पाटीदार पर दिया बड़ा बयान

---विज्ञापन---

बल्ले से भी किया शानदार प्रदर्शन

बेन स्टोक्स ने कप्तानी के साथ-साथ बल्ले और गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2022 में 36.25 के औसत और 71.21 की आक्रामक स्ट्राइक रेट से 870 रन बनाए, जिसमें दो शतक शामिल थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उनकी पहली पारी में 103 रन की पारी उनके साल की असाधारण पारी थी, इसके अलावा इस मैच में स्टोक्स ने चार विकेट भी लिए थे।

---विज्ञापन---

और पढ़िएखेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 26, 2023 02:27 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola