Hyderabadi Biryani: वसीम अकरम ने सानिया मिर्जा को लेकर शोएब मलिक पर किया मजेदार कमेंट

Wasim Akram, Shoaib Malik, Sania Mirza

Wasim Akram, Shoaib Malik, Sania Mirza

Wasim Akram Funny Comment Over Shoaib Malik: वर्ल्ड कप 2023 के लिए इन दिनों पाकिस्तान की टीम भारत के दौरे पर है, क्योंकि इस बार वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में हो रहा है। टूर्नामेंट में पाकिस्तान की शानदार शुरुआत रही है। पाकिस्तान ने अपने पहले ही मैच में नीदरलैंड को हराया था। विश्व कप में पाकिस्तान टीम को लेकर इन दिनों हैदराबादी बिरयानी का मजेदार किस्सा काफी वायरल हो रहा है। इसी को लेकर एक टेलीविजन शो के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने चुटकी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबादी बिरयानी को लेकर अकरम का इशारा

पाकिस्तानी टेलीविजन शो में क्रिकेट पर बातचीत करने के लिए पाक टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम और पूर्व खिलाड़ी शोएब मलिक मौजूद थे। इस दौरान जब बात हैदराबादी बिरयानी की आई तो वसीम अकरम ने शोएब मलिक की ओर इशारा करते हुए बिना नाम लिए भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का जिक्र किया। वसीम अकरम ने कहा कि हैदराबादी बिरयानी के बारे में उनको ज्यादा पता होगा। हैदराबादी बिरयानी को लेकर हाल ही में वसीम अकरम ने खुद अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में अकरम कराची बनाम हैदराबाद बिरयानी पर अपनी राय देते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन

सानिया मिर्जा हैदराबाद की रहने वाली, 2010 में शादी हुई

वसीम अकरम ने हैदराबादी बिरयानी पर बोलते हुए कहा कि मैंने हैदराबादी बिरयानी खाई है, लेकिन इसके बारे में शोएब मलिक को ज्यादा अनुभव होगा। मेरे भारतीय मित्रों परेशान न हों, लेकिन कराची में मिलने वाली बिरयानी का कोई मुकाबला नहीं है। जाहिर है कि वसीम अकरम ने हैदराबादी बिरयानी को लेकर यह इशारा शोएब मलिक की पत्नी भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को लेकर किया है। सनिया मिर्जा भारत के हैदराबाद शहर की रहने वाली हैं और साल 2010 में उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी कर ली थी।

विज्ञापन

पाक खिलाड़ी पहले भी दे चुके हैदराबादी बिरयानी पर राय

विज्ञापन

विश्व कप से पहले पाक टीम के मौजूदा कप्तान बाबर आजम ने भी हैदराबादी बिरयानी और कराची बिरयानी को लेकर अपनी राय दी थी। बाबर आजम का मानना है कि हैदराबादी बिरयानी और कराची बिरयानी दोनों ही काफी स्वादिष्ट हैं। बस हैदराबादी बिरयानी थोड़ी मसालेदार ज्यादा है। बाबर के अलावा टीम के दूसरे खिलाड़ी हसन अली, हारिस रऊफ और इमाम-उल-हक को भी हैदराबादी बिरयानी काफी ज्यादा स्वादिष्ट लगी है। इन खिलाड़ियों का मानना है कि कराची बिरयानी के मुकाबले हैदराबादी बिरयानी काफी स्वादिष्ट है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ