Ind vs Aus मैच से पहले रोहित शर्मा का भावनात्मक बयान, जानें क्या बोले भारतीय कप्तान?

World Cup 2023: वनडे विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करने से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का एक बयान सामने आया है, जानिए आखिर कैप्टन ने क्या बोला…

Rohit Sharma

Rohit Sharma

World Cup 2023 Ind vs Aus Match: आज वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का एक बयान सामने आया है। रोहित शर्मा का मानना है कि भारत में क्रिकेटर बनना उतना आसान नहीं है। हम भारतीय खिलाड़ियों को कई बार दबाव की स्थितियों से गुजरना पड़ता है। मैने भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी देखे हैं, जो मानसिक रूप से काफी मजबूत हैं। उन्होंने अपने करियर में कठिनाइयों का सामना भी किया है। इन खिलाड़ियों ने आज जो कुछ भी अपने करियर में हासिल किया है, वह उतना आसान नहीं रहा है। इन खिलाड़ियों ने काफी समस्याओं का सामना किया है। इन 16 सालों ने मुझे सिखाया है कि कैसे कठिनाइयों का सामना करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 साल बाद फिर इंडिया मेजबान, जीत का दावेदार

बता दें कि भारत का पहला मैच आज चेपॉक के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार वनडे विश्व कप का मेजबान भारत है। इसलिए भारत को वनडे विश्व कप जीतने का दावेदार माना जा रहा है। इससे पहले भारतीय टीम ने 12 साल पहले 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आखिरी बार वनडे विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया था। उस वक्त भी वनडे विश्व कप का आयोजन भारत में ही किया गया था। अब 12 साल के बाद भारत फिर से वर्ल्ड कप की मेंजबानी कर रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे विश्व कप जीतने का सुनहरा मौका टीम के पास है।

विज्ञापन

दबाव से निपटना जानते हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा दबाव से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। रोहित शर्मा आगे कहते हैं कि मैंने अपने 16 साल के क्रिकेट करियर में यह सीखा है कि दबाव से कैसे निपटना है और उस दबाव को टीम पर नहीं आने देना है। रोहित का मानना है कि दबाव को झेलकर आगे बढ़ जाना एक अनोखा गुण है। रोहित का कहना है कि वनडे विश्व कप के दौरान कई खिलाड़ी और कई टीमें दबाव से गुजरेंगी, लेकिन ऐसे समय में किसी भी खिलाड़ी और टीम को कमजोर नहीं पड़ना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ