T-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में नई टीम की एंट्री, फिलीपींस को हराकर बनाई जगह, खिलाड़ी ने रचा इतिहास

Canada T-20 Cricket Team: पहली बार कनाडा की टीम  ICC टी-20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने में कामयाब हुई है। ICC टी-20 वर्ल्ड कप में कनाडा को जगह दिलाने में मैथ्यू स्पूर्स ने अहम भूमिका निभाई है।

Canada T-20 Cricket Team

Canada T-20 Cricket Team

T-20 Cricket World Cup New Team Canada: ओमान की राजधानी अल अमीरात में इन दिनों ICC टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर-ए की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के पहले दिन कनाडा और फिलीपींस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को कनाडा ने 118 रनों से जीत लिया था। इस जीत के साथ ही अब कनाडा की ICC टी-20 वर्ल्ड कप में एंट्री हो चुकी है। बता दें कि पहली बार कनाडा की टीम  ICC टी-20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने में कामयाब हुई है। ICC टी-20 वर्ल्ड कप में कनाडा को जगह दिलाने में मैथ्यू स्पूर्स ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कनाडा की तरफ से शानदार बल्लेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा के मैथ्यू स्पूर्स ने रचा इतिहास

फिलीपींस के खिलाफ मैच में कनाडा की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैथ्यू स्पूर्स ने शतक जड़ा। मैथ्यू स्पूर्स का यह टी-20 डेब्यू मैच था। अपने डेब्यू मैच में ही मैथ्यू स्पूर्स ने शतक जड़ डाला। 22 साल के मैथ्यू स्पूर्स ने 68 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली। मैथ्यू स्पूर्स ने अपनी पारी के दौरान 14 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए। टी-20 क्रिकेट में डेब्यू मैच में अभी तक 4 बल्लेबाज ऐसे हैं, जो शतक लगा चुके हैं। इन 4 खिलाड़ियों में 2 खिलाड़ी कनाडा टीम के हैं। मैथ्यू स्पूर्स से पहले साल 2019 में कनाडा के रविंदरपाल सिंह ने अपने डेब्यू मैच में शतक लगाया था। रविंदरपाल सिंह ने 101 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन

118 रनों से मैच जीत गया कनाडा

बात अगर फिलीपींस के साथ कनाडा के मैच की करें तो कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए थे। मैथ्यू स्पूर्स के अलावा मैच में कनाडा की तरफ से रयान पठान ने 73 रनों की पारी खेली। 216 रनों के जवाब में पूरी फिलीपींस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 98 रनों पर ही ढेर हो गई थी। इस तरह कनाडा ने फिलीपींस पर 118 रनों से जीत दर्ज की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ