---विज्ञापन---

कोहली-धोनी के साथ मिलकर भारत में 700 करोड़ का फुटबॉल टूर्नामेंट कराएंगी अरबपति की पत्नी

Indian Super League: भारत में IPL की तरह ही हर साल इंडियन सुपर लीग कराई जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस टूर्नामेंट को कराने के पीछे किसका हाथ है, यानि इस टूर्नामेंट को कौन कराता है?

---विज्ञापन---

Nita Ambani Indian Super League Football Tournament: क्रिकेट वर्ल्ड में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सबसे महंगी और बड़ी घरेलू क्रिकेट लीग मानी जाती है। एक तरफ जहां भारत में क्रिकेट को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है, वहीं अब फुटबॉल को भी लाखों-करोड़ों भारतीय पसंद करने लगे हैं। इसका मुख्य कारण है भारत का फुटबॉल टूर्नामेंट इंडियन सुपर लीग (ISL), जिसे भारत में IPL की तरह ही करया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस टूर्नामेंट को कराने के पीछे किसका हाथ है, यानि इस टूर्नामेंट को कौन कराता है?

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड एक्ट्रेस से भी खूबसूरत है ये साउथ कोरिया की खिलाड़ी, भारत में हुआ कबड्डी से प्यार

---विज्ञापन---

ISL के पीछे देश की अरबपति महिला

बहुत कम लोग जानते हैं कि इंडियन सुपर लीग के पीछे भारतीय अरबपति और रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हैं। नीता अंबानी भारत में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए क्रिकेट टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली के अलावा बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर के साथ मिलकर काम कर रही है। नीता अंबानी इंडियन सुपर लीग की प्रमुख समर्थक भी हैं। इसके अलावा नीता अंबानी IPLḤ में मुंबई इंडियंस टीम की मालिक भी हैं।

यह भी पढ़ें: ODI WC 2023: ‘मुझे नहीं पता कि ये टीम..’ वर्ल्ड कप से पहले हरभजन सिंह ने रोहित एंड कंपनी की एकजुटता पर उठाए सवाल

---विज्ञापन---

नीता अंबानी के पास ISL के 65 प्रतिशत अधिकार

नीता अंबानी फुटबाल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड की चेयरपर्सन भी हैं। फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाली कंपनी है। फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड स्टार नेटवर्क के साथ मिलकर भारत में इंडियन सुपर लीग कराती है। इंडियन सुपर लीग के अधिकार स्टार नेटवर्क से ज्यादा नीता अंबानी के पास हैं। नीता अंबानी के पास इंडियन सुपर लीग (ISL) के 65 प्रतिशत अधिकार हैं, जबकि स्टार नेटवर्क की 35 प्रतिशत भागीदारी है।

यह भी पढ़ें: Asian Games: टीम इंडिया ने 107 मेडल जीतकर रचा इतिहास, किस खेल में आए सबसे ज्यादा पदक; देखें पूरी लिस्ट

---विज्ञापन---

ISL में शामिल यह स्टेट टीमें

अगर इस टूर्नामेंट की टीमों की बात करें तो इंडियन सुपर लीग में बैंगलुरु एफसी, केरला ब्लास्टर्स, ईस्ट बंगाल, जमशेदपुर और मुंबई सिटी जैसी टीमें अपना दमखम दिखाती हैं। भारत में फुटबॉल को और ज्यादा बढ़ावा देने के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ 700 करोड़ रुपये का समझौता किया। दुनियाभर में धीरे-धीरे इंडियन सुपर लीग के दर्शकों की संख्या बढ़ती जा रही है। मौजूदा समय में इसके दर्शकों की संख्या 150 मिलियन से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: IND Vs AUS Dream 11 Prediction: पिच रिपोर्ट से ड्रीम 11 तक की पूरी जानकारी, फैंटेसी टीम बनाने से जुड़े खास टिप्स

---विज्ञापन---

ISL की टीमों की मालिक यह बड़ी हस्तियां

अक्सर कई क्रिकेट खिलाड़ियों और बॉलीवुड सितारों को फुटबॉल खेलते हुए देखा गया है, जिसमें क्रिकेट से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली, जबकि बॉलीवुड से अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर शामिल हैं। इंडियन सुपर लीग में कई खिलाड़ियों और बॉलीवुड हस्तियों ने टीमें खरीद रखी हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अभिषेक बच्चन के साथ मिलकर चेन्नई टीम को खरीदा है। मुंबई सिटी को रणबीर कपूर, नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड को जॉन अब्राहम, गोवा को विराट कोहली और जमशेदपुर को टाटा ग्रुप ने खरीदा रखा है।

First published on: Oct 08, 2023 10:49 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola