---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Deodhar Trophy 2023: 354 रन, 2 शतक और 11 विकेट, ये है पूरे टूर्नामेंट में धमाल मचाने वाला खिलाड़ी, IPL में रहा था फ्लॉप

Deodhar Trophy 2023: देवधर ट्रॉफी 2023 पर साउथ जोन की टीम ने कब्जा जमाया है। इस टूर्नामेंट कुल फाइनल समेत कुल 15 मुकाबला खेले गए। जिनमें भारीय खिलाड़ियों ने कमाल किया। इस टूर्नामेंट में बेस्ट प्लेयर रियान पराग रहे, जिन्होंने गेंद-बल्ले से कमाल किया और आलोचकों को करारा जवाब दिया। आईपीएल 2023 में फ्लॉप रहने […]

---विज्ञापन---

Deodhar Trophy 2023: देवधर ट्रॉफी 2023 पर साउथ जोन की टीम ने कब्जा जमाया है। इस टूर्नामेंट कुल फाइनल समेत कुल 15 मुकाबला खेले गए। जिनमें भारीय खिलाड़ियों ने कमाल किया। इस टूर्नामेंट में बेस्ट प्लेयर रियान पराग रहे, जिन्होंने गेंद-बल्ले से कमाल किया और आलोचकों को करारा जवाब दिया। आईपीएल 2023 में फ्लॉप रहने वाले ये युवा खिलाड़ी देवधर ट्रॉफी में कुछ अलग ही फॉर्म में रहा।

रियान पराग ईस्ट जोन की तरफ से खेले। उनकी टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन खिताबी मुकाबले में साउथ जोन से हार गई। फाइनल में रियान पराग सिर्फ 5 रनों से सीजन का तीसरा शतक लगाने से चूक गए। उनके आउट होते ही ईस्ट जोन की जीतने की उम्मीद भी खत्म हो गई थी। चलिए अब बात करते हैं इस टूर्नामेंट में रियान के प्रदर्शन की…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IPL 2024 से पहले RCB फैंस के लिए खुशखबरी, इस भूमिका में नजर आ सकते हैं AB de Villiers

देवधर ट्रॉफी में रियान ने बनाए सबसे ज्यादा रन

देवधर ट्रॉफी 2023 रियान के लिए बहुत बढ़िया रही। 50-50 ओवर के फॉर्मेट वाले इस टूर्नामेंट में रियान पराग ने 5 मैच खेले और 88.50 की उम्दा औसत से 354 रन बनाए हैं। उनका हाई स्कोर 131 का रहा। इस टूर्नामेंट में रियान ने 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। खास बात ये है कि रियान के बल्ले से 20 चौके और 23 छक्के निकले। रियान पराग ने पांच मैचों में 13, 131, 13, 102 और 95 के स्कोर बनाए।

---विज्ञापन---

रियान ने गेंदबाजी डिपार्टमेंट में भी कमाल किया

बल्ले के साथ रियान ने इस टूर्नामेंट में गेंदबाजी से भी कमाल किया। उन्होंने लेग स्पिन बॉलिंग करते हुए 4.84 की इकॉनमी से 11 शिकार किए। वह संयुक्त रूप से तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस टूर्नामेंट में रिया पराग लीग स्टेज में 2 बार 4 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज थे। यही वजह रही है कि पराग को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया है।

---विज्ञापन---

आईपीएल 2023 में फ्लॉप रहे थे रियान पराग

आईपीएल 2023 में रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे। वह इस सीजन फ्लॉप रहे थे। लिहाजा उनकी जमकर आलोचना भी हुई थी। IPL 2023 के 7 मैचों में उन्होंने सिर्फ 13.00 की औसत और 118.18 की स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए थे। उनका हाई स्कोर 20 रहा था। इस युवा खिलाड़ी ने आईपीएल के 54 मैचों में 16.22 की औसत से 600 रन बनाए हैं।

First published on: Aug 04, 2023 03:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola