---विज्ञापन---

CWG 2022: मेरा मेडल पत्नी को समर्पित…ब्रॉन्ज जीतने के बाद बोले गुरुराजा

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत के लिए डबल खुशी आई। भारतीय वेटलिफ्टर्स ने इंडिया को दो मेडल दिलाए। संकेत सरगर ने 55 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का खाता खोला। कुछ ही देर बाद भारत ने दूसरा मेडल जीत लिया। भारतीय वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी ने पुरुषों […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत के लिए डबल खुशी आई। भारतीय वेटलिफ्टर्स ने इंडिया को दो मेडल दिलाए। संकेत सरगर ने 55 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का खाता खोला। कुछ ही देर बाद भारत ने दूसरा मेडल जीत लिया। भारतीय वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी ने पुरुषों के 61 किग्रा भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतकर तिरंगा लहराया। 56 किग्रा वर्ग में 2018 संस्करण में रजत जीतने के बाद यह गुरुराजा का दूसरा राष्ट्रमंडल पदक था।

पत्नी को समर्पित मेडल
गुरुराजा ने पदक जीतने के बाद कहा, मैं अपना पदक अपनी पत्नी को समर्पित करता हूं। मैं अपने सभी समर्थकों को धन्यवाद देता हूं। मुझे खुशी है कि संकेत ने रजत जीता और मैंने कांस्य जीतकर भारत के लिए दूसरा पदक जीता। मैं और बेहतर कर सकता था हालांकि 269 किग्रा वजन उठाना अच्छा है। मैं हाल ही में बीमार पड़ा था लेकिन मैं ठीक हो गया और अब अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह मेरा सपना था।

---विज्ञापन---

और पढ़िए VIDEO: क्रिकेट का ऐसा जुनून कि 6 सेकंड के वीडियो ने बना दिया स्टार, राहुल गांधी से लेकर ये दिग्गज हुए फैन

 

---विज्ञापन---

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुराजा को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, Commonwealth Games में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतने के लिए पी. गुरुराजा को बधाई। आपने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया है। ऐसे कई और प्रेरक कारनामों के लिए मेरी शुभकामनाएं।

---विज्ञापन---

वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, पी. गुरुराजा की उपलब्धि से बहुत प्रसन्न! राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उन्होंने दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। मैं उनकी खेल यात्रा में और भी कई मील के पत्थर की कामना करता हूं।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 06, 2021 12:43 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola