WTC Final 2023: अजिंक्य की पारी देख गदगद हुए मिस्टर 360 डिग्री, बताया रहाणे की सफलता का राज
Edited By Bhoopendra Rai

WTC Final 2023
Edited By Bhoopendra Rai

WTC Final 2023
WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए अजिंक्य रहाणे ने मुश्किल वक्त में 89 रनों की अहम पारी खेली और अपनी तकनीक से सभी को प्रभावित किया। लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले रहाणे एक छोर पर डटे रहे और टीम की मैच में काफी हद तक वापसी कराई। अब साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज और मिस्टर 360 डिग्री नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने अजिंक्य रहाणे की तारीफ की है।
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और तूफानी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले के ट्वीट का जवाब देते हुए ऱहाणे की सफलता का राज बताया है। उन्होंने अजिंक्य रहाणे के तकनीक को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। डिबिलियर्स ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘मैंने अजिंक्य रहाणे को इतनी अच्छी तरह से मूव करते हुए कभी नहीं देखा। उनकी तकनीक काफी जबरदस्त है और वो लेट खेल रहे हैं।’
एबी डिविलियर्स से पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी अजिंक्य रहाणे की तकनीक को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि रहाणे ने अपनी तकनीक में थोड़ा बदलाव किया है। उनके दोनों पैर क्रीज के अंदर रहते हैं, वह काफी देर से खेल रहे हैं, जो अच्छी बात है, लेकिन वह बिल्कुल भी आगे नहीं जा रहे हैं। मैं इसके साथ 50-50 हूं, मैं 100% आश्वस्त नहीं हूं कि यह खेलने का सही तरीका है। यह खेलने का एक तरीका है और फिर विराट कोहली का तरीका है।’
दरअसल, अजिंक्य रहाणे का टेस्ट करियर खत्म माना जा रहा था। लेकिन घरेलू और आईपीएल 2023 में शानदार खेल दिखाने के बाद उन्होंनेलम्बे समय बाद भारतीय टीम में वापसी की। अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उन्होंने मुश्किल समय में एक बेहतरीन पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया के विशाल स्कोर के सामने भारत के फॉलोऑन टालने में अहम भूमिका निभाई।
अजिंक्य रहाणे पहली पारी में शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने 89 रनों की अहम पारी खेली। इस दौरान 11 चौके और एक छक्का लगाया। रहाणे ने टीम के लिए शार्दुल ठाकुर (51) के साथ मिलकर 109 रनों की साझेदारी की। जिसके दम पर टीम इंडिया ने ट्रेलिया को निर्णायक बढ़त नहीं लेने दिया।
लंदन के ओवल में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत 296 रन पर आलआउट हो गई। अब ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में बैटिंग कर रही है, कंगारू टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 123 रन बनाकर 4 विकेट खो दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में 296 रनों की लीड ले रखी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: