World Cup 2023: भारत समेत दो टीमें सेमीफाइनल के करीब! नीदरलैंड की जीत से बदले समीकरण, समझें पूरा गणित

Points Table and Road to semi final ICC world cup 2023: आईसीसी विश्व कप में सेमीफाइनल का गणित धीरे-धीरे सॉल्व होने लगा है। भारत इस मंजिल से काफी नजदीक है।

World Cup 2023 Which 4 teams will get tickets for semi finals understand equation

आईसीसी विश्व कप 2023।

विज्ञापन

Points Table and Road to Semi Final ICC World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप के लिए सेमीफाइनल की राह लगभग साफ होती दिख रही है। इस राह पर कौन-कौन सी टीमें चलकर सेमीफाइनल का सफर तय करेगी यह भी धीरे-धीरे साफ होने लगा है। वर्तमान के समीकरण के हिसाब से 2 टीमों के लिए सेमीफाइनल की टिकट कंफर्म हो गई है, जबकि अन्य 2 सीटों के लिए सभी टीमों के बीच लड़ाई छिड़ी हुई है। नीदरलैंड से साउथ अफ्रीका की हार और अफगानिस्तान ने इंग्लैंड की हार से सभी टीमों के लिए सेमीफाइनल का द्वार खुल चुका है।

भारत सेमीफाइनल के करीब

भारत और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल खेलना लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन अन्य दो स्थान के लिए सभी टीमों में लड़ाई छिड़ी हुई है। सेमीफाइनल खेलने के लिए पाकिस्तान और इंग्लैंड को भी दावेदार माना जा रहा था, लेकिन हार के बाद इन दोनों टीमों ने अपनी पकड़ ढ़ीली कर दी है। ऐसे में सेमीफाइनल का द्वार अब सभी टीमों के लिए खुल गया है। भारत और न्यूजीलैंड इस विश्व कप काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में इन दोनों टीमों को सेमीफाइनल खेलने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। भारत इस समय प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन

बांग्लादेश दिलाएगा भारत को टिकट

आज न्यूजीलैंड विश्व कप का चौथा मुकाबला खेलने वाला है, अगर किवी टीम को आज के मुकाबले में जीत मिल जाती है, तो वह करीब-करीब सेमीफाइनल के लिए पक्का समझ लिया जाएगा। हालांकि इस विश्व कप जिस कदर दो उलटफेर वाला खेल देखने को मिला है, न्यूजीलैंड के लिए इस मैच को अपने नाम करना इतना आसान नहीं होने वाला है। इसके अलावा भारत भी बांग्लादेश के खिलाफ कल इस विश्व कप का अपना चौथा मुकाबला खेलने वाला है। भारत को इस मैच जीतने में कोई परेशानी नहीं आने की संभावना है। अगर उलटफेर नहीं हुआ तो भारत को आसानी से सेमीफाइनल की टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ