---विज्ञापन---

T20 WC 2022: ऑस्ट्रेलिया में तूफान से टकराया बवंडर; मोहम्मद शमी से बोले शाहीन अफरीदी- आपको देख…

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी 20 वर्ल्ड कप के पहले वार्मअप मैच में मोहम्मद शमी बवंडर बनकर उभरे। शमी ने महज एक ओवर किया और उसी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। आखिरी ओवर में शमी की घातक गेंदबाजी से टीम इंडिया को इस मुकाबले में 6 रन से जीत मिली। अभी पढ़ें […]

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी 20 वर्ल्ड कप के पहले वार्मअप मैच में मोहम्मद शमी बवंडर बनकर उभरे। शमी ने महज एक ओवर किया और उसी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। आखिरी ओवर में शमी की घातक गेंदबाजी से टीम इंडिया को इस मुकाबले में 6 रन से जीत मिली।

अभी पढ़ें ZIM vs IRE: सिकंदर बने जिम्बाव्वे के ‘राजा’, छक्के ठोक मचाई तबाही, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

आखिरी ओवर की तीसरी, चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। शमी ने इसमें से तीन विकेट निकाले, जबकि एक विकेट रनआउट हुआ। तेज गेंदबाजी के इस बवंडर से पाकिस्तान के तूफान शाहीन अफरीदी की मुलाकात हुई। मोहम्मद शमी गाबा में नेट प्रेक्टिस कर रहे थे, उसी दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ी शाहीन अफरीदी भी उसी स्थान पर इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच की तैयारी के लिए नेट्स पर मौजूद थे। शाहीन शमी के पास गए और उनका अभिवादन करते हुए कहा- “शमी भाई कैसे हैं आप।”

---विज्ञापन---

शाहीन ने ली शमी की मास्टर क्लास 

दोनों की मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें शाहीन शमी की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहते हैं- जब से मैंने गेंदबाजी शुरू की है तबसे मैं आप को फॉलो कर रहा हूं, आप की कलाई की स्थिति और सीम का जवाब नहीं है। इस तरह सीम की स्थिति पर शमी की मास्टर क्लास शुरू हुई।

अभी पढ़ें WI vs SCO: वेस्ट इंडीज बोली- वॉट? इस गेंदबाज ने लगा दी वाट, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

अगर रिलीज पॉइंट अच्छा हो जाए

शमी ने कहा, अगर रिलीज पॉइंट अच्छा हो जाए तो सीम भी ठीक हो जाएगा। दोनों गेंदबाजों का ये वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट ने शेयर किया है, जिसे दोनों देशों के प्रशंसकों का प्यार मिल रहा है। शाहीन ने शमी की तरह टी 20 में वापसी की है। हालांकि उन्होंने पहले वार्मअप मैच में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 2 ओवर किए, लेकिन इसमें काफी असरदार साबित हुए और महज 7 रन दिए। इंग्लैंड की टीम ने यह मुकाबला 14.4 ओवर में ही 6 विकेट से जीत लिया।

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 17, 2022 05:35 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola