W W W W...Mohammed Shami ने मचाई तबाही...1 ओवर में कर दिया कंगारूओं का काम तमाम, देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS T20 World Cup Mohammed Shami 4 wickets
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS T20 World Cup Mohammed Shami 4 wickets
IND vs AUS: टी-20 वर्ल्ड कप के पहले वार्मअप मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हरा दिया है। मुकाबले के आखिरी ओवर में कंगारू टीम को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, लेकिन मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लेकर भारत को जीत दिला दी। इस ओवर में एक विकेट रनआउट भी हुआ।
1 साल बाद मैदान पर वापसी करने वाले शमी मैच में छा गए। उन्होंने पहले और मैच के आखिरी ओवर की 4 गेंदों पर लगातार 4 विकेट झटके। इस ओवर से पहले ऑस्ट्रेलिया आसानी से जीतते दिख रहा था, लेकिन शमी ने बुमराह की गैरमौजूदगी में उन्हीं की तरह यॉर्कर डालते हुए कमाल कर दिया।
https://twitter.com/vinay6840/status/1581910604201136130?s=20&t=J21enwz2dr4DRLV4wQnaDQ
ऑस्ट्रेलिया को अंतिम ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। लेकिन यहां शमी ने शानदार गेंदबाजी करके महफिल लूट ली और ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से जीत छीनकर इंडिया को झोली में डाल दी। नीचे जानते हैं अंतिम ओवर में क्या -क्या हुआ..
अभी पढ़ें – IND vs AUS: रोमांचक मुकाबले में जीती टीम इंडिया, फिंच की तूफानी पारी गई बेकार..देखें स्कोरकार्ड
https://twitter.com/aamir28_/status/1581912509648633856?s=20&t=0L7yBuhIX5Ye30CSvzEokQ
ब्रिसबेन के गाबा में खेले गए मुकाबले में भारत ने 186 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया और ऑस्ट्रेलिया को 180 के स्कोर पर ही समेट दिया। टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए। उन्होंने 33 बॉल में 57 रन की पारी खेली। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 33 बॉल में 51 रन की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 151.51 का रहा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: