'अंपायर्स भारत का सपोर्ट करते हैं...', IND vs PAK मैच को लेकर पाकिस्तानी खिलाड़ी का बेतुका बयान, लगाए गंभीर आरोप!

Khushdil Shah Statement on IND vs PAK Match: भारतीय टीम का पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा है. लगातार टीम इंडिया ने पाक को बेइज्जत किया है. इसी बीच अब एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बेतुका बयान देते हुए अंपायर्स पर भारत का सपोर्ट करने के आरोप लगाए हैं.

Khushdil Shah Statement on IND vs PAK Match

पाक खिलाड़ी ने दिया बेतुका बयान

Khushdil Shah Statement on IND vs PAK Match: पाकिस्तान टीम का भारत के खिलाफ पिछले कुछ सालों में रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. चुनिंदा मैचों में ही पाक टीम ने भारत को पराजित किया है. साफ तौर पर क्रिकेट जगत में टीम इंडिया का दबदबा नजर आता है. इसी वजह से कई बार पाकिस्तानी खिलाड़ी अपना बचाव करने के लिए बेतुके बयान दे देते हैं. कुछ ऐसा ही पाक ऑलराउंडर खुशदिल शाह ने किया. उन्होंने दावा किया कि अंपायर्स IND vs PAK मैच में भारत का सपोर्ट करते हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा दावा!

ARY पॉडकास्ट पर हाल ही में खुशदिल शाह और साथी खिलाड़ी अब्बास अफरीदी नजर आए थे. इसी बीच उनसे IND vs PAK मैच के दबाव के बारे में पूछा गया. खुशदिल ने इसी बीच अंपायरों पर पक्षपात के आरोप लगाए और यह भी कहा कि भारतीय टीम के हिसाब से मैचों का आयोजन होता है. उन्होंने कहा, ‘भारत के खिलाफ मुकाबले में एक अलग इमोशन होता है. इस मैच में थोड़ा दबाव महसूस होता है लेकिन यह कम हो जाता है.’

विज्ञापन

खुशदिल शाह ने आगे कहा, ‘पहले जब हम खेलते थे, तो हम उन्हें हरा देते थे. मैच के दौरान चीजें उनके पक्ष में जाती हैं. अंपायर्स के फैसले उनके पक्ष में जाते हैं. ड्रेसिंग रूम के कुछ फैसले और मैच भी उनके हिसाब से होते हैं. इसके बावजूद पाकिस्तान टीम जीत जाती है और यह खास मौका होता है.’

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 के बाद टीम इंडिया में शामिल हुए 6 स्टार खिलाड़ी, गंभीर-अगरकर ने उठाए चौंकाने वाले कदम

विज्ञापन

पाकिस्तान का भारत के खिलाफ रहा है बुरा हाल

पाकिस्तानी खिलाड़ी खुशदिल शाह का बयान इसलिए भी बेतुका लगता है, क्योंकि पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया ने एकतरफा तरीके से दबदबा बनाया है. आखिरी बार पाकिस्तान ने 4 साल पहले भारत को टी20 में हराया था. इसके बाद से भारत ने लगातार 6 मैच जीते हैं, वहीं भारतीय टीम वनडे में आखिरी बार पाकिस्तान के खिलाफ 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में हारी थी. इसके बाद से टीम इंडिया का ही दबदबा है. पाकिस्तान टीम बेहद कमजोर है और भारत के खिलाफ हारने के बाद वो अमूमन इस तरह के बहाने बनाती रहती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ